सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने एक video शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका के अलावा ,तृषा और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर राम चरण भी दिखाई दे रहें है। इस वीडियो को देख के लग रहा है जैसे इनकी कोई फिल्म आने वाली है। लेकिन इस वीडियो को देखकर दर्शक भड़क रहें हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तृषा और राम चरण शानदार एक्टर में गिने जाते है। सोच के देखिये अगर ये चारों एकसाथ एक फिल्म में काम करते हुये देखकर फैंस को कैसा लगेगा। यह किसी ख्वाब से कम नहीं लगेगा। लेकिन यह सच होता दिखाई दे रहा है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमे ये चारों को एक साथ देखा जा सकता है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान है।
वायरल वीडियो की शुरुआत सबसे पहले दीपिका पादुकोण से होती है। ,इस वीडियो में दीपिका पुलिस ऑफिसर से कहते हुये दिखाई देती है की मेरे पति रात से गायब है। इसी वीडियो में ‘रणवीर सिंह तृषा और राम चरण एक साथ दिखाई देते है।
रणवीर सिंह टारगेट का पीछा करते दिख रहे
इसी वीडियो में रणवीर सिंह कहते हैं,सर सर, टारगेट मिल गया है।’ और इसी के साथ वो किसी का पीछा करना शुरू करते हैं। इस वीडियो में चेल्लम सर कह रहे हैं, ‘एजेंट, जाओ, जाओ, जाओ।’ इसके बाद ‘आरआरआर’ स्टार राम चरण गलियों में एक आदमी का पीछा करते दिख रहे हैं रहे हैं और पुलिस स्टेशन के भीतर त्रिशा काफी डर और घबराई दिख रही हैं। वीडियो के आखिर में रणव अंत में रणवीर सिंह एक आदमी को दीवार के खिलाफ रणवीर सिंह किसी को धक्का दे रहे हैं और चिल्लाकर कहते हैं- बोल।’
कुछ सीक्रेट्स को सीक्रेट ही रहने देना चाहिए
इस वीडियो के टेक्स्ट लिखा है कुछ सीक्रेट्स को सीक्रेट ही रहने देना चाहिए। कुछ सवालों के जवाब न देना ही ठीक रहता है कुछ रहस्यों को अनसुलझा छोड़ देना ही अच्छा होता है । जल्द आ रहा है। रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘सीक्रेट का खुलासा। इस बड़े खुलासे के लिए बने रहें!इसी के साथ उन्होंने #Showmethesecret हैशटैग शेयर करते हुए
लोगों को लगने लगा है कि माजरा कुछ और है
इस वीडियो को देखकर लग रहा हैजैसे किसी नेक्स्ट फिल्म का सीन हो। लेकिन रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में अंत में लिखा है #collab, जिसके बाद से लोगों को लगने लगा है कि ये एक ऐड फिल्म हो सकती है।
वीडियो देखकर इरीटेट हो रहे लोग, बरस रहे कॉमेंट
इस वीडियो को देखकर काफी सारे लोगों ने कहा कि यह किसी फिल्म का सीन नहीं है बल्कि एड लग रहा है। कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि साउथ के एक्टर्स इन ड्रगिस्ट बॉलीवुड वालों के साथ काम नहीं कर सकते। एक यूजर ने कहा है- फ्लॉप, कब तक ये बॉलीवुड वाले साउथ के हीरो को यूज करेंगे। लोगों ने कहा है- हम ऑडियंस को बेवकूफ समझा है क्या, सब समझ आता है हमें, हमें कोई इंटरेस्ट नहीं। एक अन्य यूजर ने कहा- इनका कुछ नहीं हो सकता, अब ये साउथ के एक्टर्स की भी वाट लगा रहे, एक सड़ा आम सारे आम को सड़ा देता है।