सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) को गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। गोल्डी बरार ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का प्रमुख आरोपी बताया जाता है,इससे फले इसने सलमान खान को धमकी भरा मेल किया था। दरअसल हनी सिंह को वॉइस मेल करके धमकी दी है। अपनी शिकायत दिल्ली पुलिस से करते हुये अपनी जान का खतरा बताते हुये सुरक्षा की मांग की है।
कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हनी सिंह (Honey Singh) को जान से मरने की धमकी एक वॉइस नोट से दी है। तभी ने हनी सिंह ने अपनी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने शिकायत की है। उन्होने दिल्ली पुलिस से अपनी जान का खतरा होने की बात कही है।गोल्डी बरार सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का प्रमुख आरोपी भी है। इसी ने कुछ दिनों पहले सलमान खान को भी जान से मरने की धमकी दी थी। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।
दरअसल 21 जून को सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले और शिकायत दर्ज करवाने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर गए थे, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने वॉइस नोट भेज के जान से मारने की धमकी दी है।
स्पेशल सेल करेगी मामले की जांच
हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुये ये जानकारी दी है,की उनके मैनेजर को कॉल आई थी धमकी की,उस कॉल में मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसी बात की शिकायत के लिए मैं खुद 21 जून को दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिला और अपनी शिकायत दर्ज़ कराई है। उन्होंने बताया कि शायद स्पेशल सेल इसको देखेंगे। मेरे पास जो भी जानकारी थी, मैंने उनको दे दी। उन्होंने डिटेल में सारी चीजें नोट की। जब तक जांच चलेगी, तब तक उन्होंने कहा कि ज्यादा कुछ किसी से न शेयर करू।
बहुत डरे हुए हैं हनी सिंह
हनी सिंह मीडिया से बात करते हुये बताया की उनके साथ इस तरह पहले कभी नहीं हुआ है,लोगों ने बहुत प्यार दिया है हमेशा और पहली बार ऐसा कुछ थ्रेट आया है। बहुत डरा हुआ हूं। पूरा परिवार डरा हुआ है। मौत से किसको डर नहीं लगता। मुझे जिंदगी में एक ही चीज से डर लगता था, सिर्फ मौत से।’