AFG vs PAK World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 22वां मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Afghanistan vs Pakistan) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां अफगानिस्तान ने इस सीजन टूर्नामेंट का तीसरा बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है।
वर्ल्ड कप के इस सीजन में पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार है। इससे पहले पाक टीम को अपने पहले दो मुकाबलों में नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी। जबकि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, अफगानिस्तान ने अपने 5 मैचों में दूसरा उलटफेर करते हुए दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले अफगानी टीम ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। हालाकि बांग्लादेश, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हर का सामना करना पड़ा था।
AFG vs PAK World Cup 2023: पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। अब्दुल्ला शफीक (58 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने 40-40 रन का योगदान दिया। वहीं, इमाम उल हक 17 और मोहम्मद रिजवान 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।
गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नवीन उल हक को 2, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को 1-1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ World Cup 2023: टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘पंच’, न्यूजीलैंड पर 20 साल बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत
AFG vs PAK World Cup 2023: अफगानिस्तान की पारी
283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्ता टीम ने 49 ओवर में 2 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली। अफगानी टीम के लिए सबसे ज्यादा 87 रन इब्राहिम जादरान ने बनाए। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 65 का योगदान दिया। जबकि रहमत शाह (77 रन) और हशमतुल्लाह शाहिदी (48 रन) बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी और हसन अली को 1-1 विकेट मिला।
AFG vs PAK World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में तीसरा उलटफेर
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने पहली बार दो मैच जीते हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने वनडे या वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान को हराया है।
वर्ल्ड कप 2023 का यह तीसरा बड़ा उलटफेर हुआ। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से धोया था, जबकि नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया था।
AFG vs PAK World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे पाकिस्तान-अफगानिस्तान
पाकिस्तान की वर्ल्ड कप 2023 में यह लगातार तीसरी हार है और 4 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में 5वें पायदान पर है। वहीं, अफगानिस्तान के भी 2 जीत के साथ न्यूजीलैंड के 4 अंक हो गए हैं, लेकिन रनरेट कम होने के कारण वह दूसरे 6वें स्थान पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Cricket World Cup: वो आदतें जो क्रिकेटर्स को रखते हैं फिट, मैदान में घंटों टिके रहने में करते हैं मदद
AFG vs PAK World Cup 2023: पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच में बने ये रिकॉर्ड
- वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की जीत
- 2015 – स्कॉटलैंड को 1 विकेट से हराया, डुनेडिन
- 2023- इंग्लैंड को 69 रन से हराया, दिल्ली
- पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, चेन्नई, 2023*
AFG vs PAK World Cup 2023: विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोर
- 288 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
- 286 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023*
- 284 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
- 272 बनाम भारत, दिल्ली, 2023
AFG vs PAK World Cup 2023: वनडे में अफगानिस्तान द्वारा पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
- 283 बनाम पाक, चेन्नई, 2023*
- 274 बनाम यूएई, आईसीसीए दुबई, 2014
- 269 बनाम श्रीलंका, हंबनटोटा, 2023
- 268 बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2019
AFG vs PAK World Cup 2023: विश्व कप में पाकिस्तान के विरुद्ध सबसे बड़ा लक्ष्य पीछा किया गया
- 283 अफगानिस्तान, चेन्नई द्वारा, 2023*
- 274 भारत द्वारा, सेंचुरियन, 2003
- 267 वेस्ट इंडीज़ द्वारा, बर्मिंघम, 1975
- 243 दक्षिण अफ़्रीका द्वारा, कराची, 1996
AFG vs PAK World Cup 2023: विश्व कप मैच में स्पिनरों द्वारा फेंके गए सर्वाधिक ओवर
- 60.0 – अफगानिस्तान बनाम पाक, लीड्स, 2019
- 59.0 – IND बनाम IRE, बेंगलुरु, 2011
- 59.0 – एएफजी बनाम पाक, चेन्नई, 2023*
- 58.0 – IND बनाम BAN, मीरपुर, 2011
AFG vs PAK World Cup 2023: वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक रन
- 404 – रहमत शाह
- 365 – हशमतुल्लाह शाहिदी
- 360 – नजीबुल्लाह जादरान
- 328 – समीउल्लाह शिनवारी
AFG vs PAK World Cup 2023: विश्व कप में 275+ के स्कोर का बचाव करते हुए पाकिस्तान
- 13 – जीता
- 1 – हार – (बनाम अफगानिस्तान )*
AFG vs PAK World Cup 2023: वनडे में अफगानिस्तान के लिए 50+ स्कोर करने वाले शीर्ष 3 बल्लेबाज
- बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2022
- बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023*
यह पहली बार है जब विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के लिए तीन व्यक्तियों ने 50+ स्कोर बनाया हो
AFG vs PAK World Cup 2023: वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोर
- 96 – समीउल्लाह शिनवारी बनाम स्कॉटलैंड, डुनेडिन, 2015
- 87 – इब्राहिम जादरान बनाम PAK, चेन्नई, 2023
- 86 – इकराम अलीखिल बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
- 80 – हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023
- 80 – रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
AFG vs PAK World Cup 2023: वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक
- 4 – एच शाहिदी और रहमत शाह
- 4 – इब्राहिम जादरान और आर गुरबाज़*
- 3 – इब्राहिम जादरान और रहमत शाह
AFG vs PAK World Cup 2023: विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक स्टैंड (कोई भी विकेट)
- 133 – इकराम अलीखिल और रहमत शाह बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
- 130 – इब्राहिम जादरान और आर गुरबाज़ बनाम पाक, चेन्नई, 2023
- 121 – अज़मतुल्लाह उमरज़ई और एच शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023
- 114 – इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
AFG vs PAK World Cup 2023: वनडे में गुरबाज़ और इब्राहिम के बीच 100+ रन
- 256 बनाम BAN, चैटोग्राम
- 227 बनाम PAK, हंबनटोटा
- 114 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली
- 103* बनाम PAK, चेन्नई*
AFG vs PAK World Cup 2023: विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर
- 79/0 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
- 61/0 बनाम न्यूजीलैंड, टॉनटन, 2019
- 60/0 बनाम PAK, चेन्नई, 2023*
- 50/1 बनाम BAN, धर्मशाला, 2023
AFG vs PAK World Cup 2023: अफ़ग़ानिस्तान के लिए सबसे तेज़ 1000 वनडे रन (पारी के अनुसार)
- 24 – इब्राहीम जादरान*
- 27 – रहमानुल्लाह गुरबाज़
- 31- रहमत शाह
- 33-मोहम्मद शहजाद
- 34 – समीउल्लाह शिनवारी
AFG vs PAK World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ।
One thought on “AFG vs PAK World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में तीसरा उलटफेर! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा”