AFG vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका (Afghanistan Vs Sri Lanka) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जहां जोश से भरी अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर नया इतिहास रच दिया।
उलटफेर करने में माहिर अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप 2023 में यह तीसरी जीत है। इससे पहले अफगानी टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया था। हालाकि बांग्लादेश, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, श्रीलंका की यह चौथी हार है। इससे पहले श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जबकि नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जीत नसीब हुई।
AFG vs SL World Cup 2023: श्रीलंका की पारी
इंग्लैंड के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और श्रीलंकन टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका (46 रन) छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सभी बल्लेबाजों के छुटपुट योगदान के चलते टीम 49.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना सकी। निसांका के अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने 39, सदीरा समरविक्रमा ने 36 और महेश तीक्ष्णा ने 29 रन बनाए। वहीं, दिमुथ करुणारत्ने 15, चैरिथ असलंका 22, धनंजय डी सिल्वा 14, एंजेलो मैथ्यूज 23, दुष्मंथा चमीरा 1 और कसुन राजिथा 5 रन बनाकर आउट हुए।
गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए मैन ऑफ द मैच रहे फजलहक फारुकी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान को 2 विकेट मिले। अजमतुल्लाह और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।
AFG vs SL World Cup 2023: अफगानिस्तान की पारी
242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। अफगानिस्तान के लिए 3 बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 73 रन), कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (नाबाद 58 रन) और रहमत शाह (68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, इब्राहिम जादरान 39 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट हुए।
गेंदबाजी पक्ष श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 2 और कसुन राजिथा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
AFG vs SL World Cup 2023 पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे अफगानिस्तान-श्रीलंका
अफगानिस्तान की श्रीलंका पर जीत से पॉइंट टेबल और भी ज्यादा मजेदार हो गया है। वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की यह तीसरी जीत है और 6 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, श्रीलंका को 6 मुकाबलों में 2 जीत जबकि 4 हार का सामना करना पड़ा है। 2 जीत के साथ श्रीलंका के 4 अंक हैं, और वह पॉइंट टेबल के सबसे 6वें पायदान पर मौजूद है।
AFG vs SL World Cup 2023: अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच में बने ये रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की जीत
- स्कॉटलैंड को 1 विकेट से हराया, डुनेडिन, 2015
- इंग्लैंड को 69 रन से हराया, दिल्ली, 2023
- पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, चेन्नई, 2023
- पुणे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया 2023
वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
- 2015 – श्रीलंका 4 विकेट से जीता
- 2019 – श्रीलंका 34 रन से जीता
- 2023 – अफगानिस्तान 7 विकेट से जीता*
विश्व कप में किसी टीम द्वारा सबसे अधिक मैच हारे गए
- 43 – श्रीलंका*
- 42 – जिम्बाब्वे
- 37 – इंग्लैंड
- 36 – पाकिस्तान
- 35 – न्यूजीलैंड
- 35-वेस्टइंडीज
विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक स्टैंड (कोई भी विकेट)
- 133 – इकराम अलीखिल और रहमत शाह बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019 (दूसरा)
- 130 – इब्राहिम जादरान और आर गुरबाज़ बनाम पाक, चेन्नई, 2023 (पहला)
- 121 – अज़मतुल्लाह उमरज़ई और एच शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023 (चौथा)
- 114 – इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023 (पहला)
- 111* – अज़मतुल्लाह उमरज़ई और एच शाहिदी बनाम एसएल, पुणे, 2023 (चौथा)*
विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए नंबर 5 या उससे नीचे के उच्चतम स्कोर
- 73* – अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023*
- 62 – अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम भारत, दिल्ली, 2023
- 58 – इकराम अलीखिल बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
वनडे में बिना शतक के सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
- 42 – मिस्बाह-उल-हक (PAK)
- 25 – एंड्रयू जोन्स (न्यूज़ीलैंड)
- 21 – ग्राहम थोरपे (इंग्लैंड)
- 18 – हशमतुल्लाह शाहिदी*
- 17 – किम ह्यूजेस (ऑस्ट्रेलिया)
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान
- पहले 17 मैच – 1 जीत
- पिछले 4 मैच – 3 जीत
यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप में लगातार दो मैच जीते हैं।
विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत अर्धशतक
- 3 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023 (पिछला मैच)
- 3 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023*
विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 4- हशमतुल्लाह शाहिदी
- 3- रहमत शाह
विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 50+ रन
- 3 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023 (पिछला मैच)
- 3 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023*
विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
- 4/30 – मोहम्मद नबी बनाम श्रीलंका, कार्डिफ़, 2019
- 4/34 – फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023*
- 4/38 – शापूर जादरान बनाम स्कॉटलैंड, डुनेडिन, 2015
AFG vs SL World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
One thought on “AFG vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की तीसरी जीत, इंग्लैंड-पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को भी रौंदा”