AUS vs BAN World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वीं जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

AUS vs BAN World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वीं जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

AUS vs BAN World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 43वां मैच 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (Australia vs Bangladesh) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंद डाला।

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 में यह लगातार 7वीं जीत है। इससे पहले कंगारू टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को मात दी है। जबकि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बांग्लादेश को इससे पहले इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि अफगानिस्तान और श्रीलंका पर जीत दर्ज की थी।

AUS vs BAN World Cup 2023: बांग्लादेश की पारी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा तंजीद हसन-लिटन दास ने 36-36, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 45, महमुदुल्लाह ने 32, मुश्फिकुर रहीम ने 21, मेहदी हसन मिराज ने 29 और नसुम अहमद ने 7 रन का योगदान दिया। वहीं, मेहदी हसन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा और शॉन एबॉट ने 2-2 विकेट लिए। जबकि मार्कस स्टोइनिस को 1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: SA vs AFG World Cup 2023: हार के साथ वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म, दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से हराया

AUS vs BAN World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की पारी

300+ स्कोर का पीछा करना पहली नजर में चुनौतीपूर्ण लग रहा था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 44.4 ओवर सिर्फ 2 विकेट खोकर 307 रन बनाकर जीत हासिल की। कंगारू टीम के लिए मिचेल मार्श ने 17 चौके और 9 छक्कों की बदौलत नाबाद 177 रन बनाए। इसके अलावा डेविड वॉर्नर (53 रन) और स्टीव स्मिथ (नाबाद 63 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 10 रन बनाकर आउट हुए।

गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम के लिए मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

AUS vs BAN World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश

ऑस्ट्रेलिया की यह वर्ल्ड कप 2023 में 7वीं जीत है और 14 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के तीसरे पायदान पर है। वहीं, वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी बांग्लादेश के 9 मुकाबलों में 2 जीत और 7 हार के साथ 4 अंक हैं और पॉइंट टेबल के 8वें स्थान पर है।

AUS vs BAN World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच में बने ये रिकॉर्ड

विश्व कप संस्करण में सबसे खराब गेंदबाजी औसत (न्यूनतम 60 ओवर फेंके गए):

  • 129.5 – 2003 विश्व कप में डेनियल विटोरी
  • 106.6 – 1999 विश्व कप में डायोन नैश
  • 79.6 – 2023 विश्व कप में मुस्तफिजुर रहमान*
  • 69.3 – 2019 विश्व कप में राशिद खान
  • 63.6 – 2023 विश्व कप में एम थीक्षाना

विश्व कप की एक पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक छक्के:

  • 10 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम एएफजी, वानखेड़े, 2023
  • 9 – डेविड वार्नर बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023
  • 9 – मिचेल मार्श बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023
  • 9 – मिचेल मार्श बनाम BAN, पुणे, 2023*

वनडे में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:

  • 192 – यू ख्वाजा और डी वार्नर, नॉटिंघम, 2019
  • 175* – मिशेल मार्श और स्टीव स्मिथ, पुणे, 2023*
  • 170 – रिकी पोंटिंग और शेन वॉटसन, मीरपुर, 2011

विश्व कप खेल में BAN गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन:

  • 86 – अब्दुर रज्जाक बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
  • 85 – नसुम अहमद बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे, आज*
  • 83 – रुबेल हुसैन बनाम ऑस्ट्रेलिया, नॉटिंघम, 2019
  • 82 – तस्कीन अहमद बनाम श्रीलंका, मेलबर्न, 2015

विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

  • 177* – मिशेल मार्श, पुणे, 2023*
  • 175 – वीरेंद्र सहवाग, मीरपुर, 2011
  • 174 – क्विंटन डी कॉक, वानखेड़े, 2023
  • 166 – डेविड वार्नर, नॉटिंघम, 2019

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

  • 201* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
  • 178 – डेविड वार्नर बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2015
  • 177* – मिचेल मार्श बनाम BAN, पुणे, 2023*
  • 166 – डेविड वार्नर बनाम BAN, नॉटिंघम, 2019

वनडे विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन:

  • 1743 – रिकी पोंटिंग (42 पारी)
  • 1491 – डेविड वार्नर (27 पारी)
  • 1102 – स्टीवन स्मिथ (28 पारी)*
  • 1085 – एडम गिलक्रिस्ट (31 पारी)
  • 1004 – मार्क वॉ (22 पारी)

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया सर्वोच्च लक्ष्य:

  • 307 बनाम BAN, पुणे, 2023*
  • 292 बनाम अफगानिस्तान, वानखेड़े, 2023
  • 287 बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई, 1996
  • 272 बनाम दक्षिण अफ्रीका, लीड्स, 1999

वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया गया:

  • पाकिस्तान द्वारा 327, मीरपुर, 2014
  • ऑस्ट्रेलिया द्वारा 307, पुणे, 2023*
  • इंग्लैंड द्वारा 306, द ओवल, 2017
  • जिम्बाब्वे द्वारा 304, हरारे, 2022

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 11 – रिकी पोंटिंग
  • 11 – डेविड वार्नर*
  • 11 – स्टीवन स्मिथ*
  • 9 – एडम गिलक्रिस्ट

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा बार 5+ छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

  • 8 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 7 – मिशेल मार्श*
  • 5 – डेविड वार्नर
  • 5 – शेन वॉटसन
  • 5 – रिकी पोंटिंग

एक विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक

  • 2023 विश्व कप में 7
  • 2007 विश्व कप में 6
  • 2019 विश्व कप में 5

विश्व कप में बंगलादेशी खिलाड़ियों का AUS के खिलाफ का उच्चतम स्कोर

  • 102* – मुश्फिकुर रहीम, नॉटिंघम 2019
  • 74 – तौहीद हृदयोय, पुणे, 2023*
  • 69 – महमूदुल्लाह, नॉटिंघम 2019

– यह इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के लिए अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है

इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की पहले पावर-प्ले में गेंदबाजी

  • 3/27 बनाम भारत, चेन्नई
  • 0/53 बनाम एसए, लखनऊ
  • 0/51 बनाम एसएल, लखनऊ
  • 0/59 बनाम PAK, बेंगलुरु
  • 3/48 बनाम एनईडी, दिल्ली
  • 2/73 बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
  • 2/38 बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद
  • 1/46 बनाम एएफजी, वानखेड़े
  • 0/62 बनाम BAN, पुणे*

AUS vs BAN World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

One thought on “AUS vs BAN World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वीं जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *