AUS vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका (Australia vs Sri Lanka) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका 5 विकेट से मात दी।
इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की। इससे पहले कंगारू टीम को भारत ने 6 विकेट से और दक्षिण अफ्रीका ने 134 रनों से रौंद दिया था। वहीं, श्रीलंका ने हार की हैट्रिक लगाई यानी उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से और पाकिस्तान ने 6 विकेट हराया था। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया से मिली इस हार के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की है।
दरअसल, वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा हार के मामले में श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुँच गई है। दोनों ही टीमों को 42-42 हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 35 हार के साथ वेस्टइंडीज दूसरे और 34 हार के साथ इंग्लैंड तीसरे पादन पर काबिज है। श्रीलंका के खिलाफ मिली इस जीत के साथ पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ने 2 अंक अपने खाते में जोड़े और पॉइंट टेबल में 8वें पादन पर जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: ENG vs AFG world Cup 2023: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! गत विजेता इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रन से हराया
AUS vs SL World Cup 2023: श्रीलंका की पारी
मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की, और पहली विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी। लेकिन इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की ढह गई। श्रीलंकाई टीम महज 43.3 ओवर में 209 के कुल स्कोर पर सिमट गई।
श्रीलंका के लिए कुसल परेरा (78 रन) और पथुम निसांका (61 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, चरिथ असालंका ने 25 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बालेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। कुसल मेंडिस 9, सदीरा समरविक्रमा 8, धनंजय डिसिल्वा 7, दुनिथ वेलालगे 2, चमिका करुणारत्ने 2, महीश तीक्ष्णा 0 और लाहिरू कुमारा 4 रन बनाकर सस्ते में निपट गई।
गेंदबाजी पक्ष की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 4 शिकार किए। वहीं, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट झटके। ग्लेन मैक्सवेल को 1 सफलता मिली।
AUS vs SL World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की पारी
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 35.2 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बनाकर 2023 वर्ल्ड कप की पहली जीत दर्ज की। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए जोश इंगलि (58 रन) और मिचेल मार्श (52 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं, मार्शन लाबुशेन ने 40 रनों का योगदान दिया। इसले अलावा ग्लेन मैक्सवेल 31 और मार्कस स्टोइनिस 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालाकि टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (11 रन) और स्टीव स्मिथ (0) सस्ते में आउट होकर पवैलियन पहुंचे।
वहीं, गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका को 3 सफलता मिली। तो दुनिथ वेलालगे को 1 विकेट से संतुष्ट होना पड़ा।
AUS vs SL World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।