BAN vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला और नाटकीयपूर्ण रहा। विवादों से भरा यह मैच बांग्लादेश और श्रीलंका (Bangladesh vs Sri Lanka) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है।
वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश की यह दूसरी जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया था है। जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है। वहीं, मैच जीतने के बावजूद श्रीलंका भी वर्ल्ड कप 2023 से एलिमिनेट हो गई है।
BAN vs SL World Cup 2023: श्रीलंका की पारी
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। श्रीलंका ने 49.3 ओवर में अपने सारे विकेट गँवाकर 279 रन बनाए। चरिथ असालंका ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने 41-41 रन, धनंजय डि सिल्वा ने 34 और महीश तीक्ष्णा ने 22 रन का योगदान दिया। वहीं, कुसल परेरा 4, कुसल मेंडिस 19, एंजेलो मैथ्यूज-कसून राजिथा 0-0 और दुष्मंथा चमीरा 4 रन बनाकर सस्ते में निपटे।
बांग्लादेश के तंजिम हसन शाकिब ने 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि शाकिब अल हसन और शोरिफुल इस्लाम को 2-2 और मेहदी हसन को 1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: IND Vs SA World Cup 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंदा, कोहली के शतक के बाद जडेजा ने बरपाया कहर
BAN vs SL World Cup 2023: बांग्लादेश की पारी
280 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 41.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 282 रन बनाकर जीत दर्ज की। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो (90 रन) और कप्तान शकीब अल हसन (82 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, तंजीद हसन 9, लिटन दास 23, महमूदुल्लाह 22, मुशफिकुर रहीम 10, और मेहदी हसन मिराज 3 रन बनाकर आउट हुए। जबकि तौहीद हृदॉय 15 और तंजीम हसन साकिब 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। जबकि एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट चटकाए।
BAN vs SL World Cup 2023: एंजेलो मैथ्यूज का विकेट और शुरू हुआ विवाद
बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में एक पल ऐसा भी हुआ, जिसे देखकर हर हैरान था और यहीं से दोनों टीमों के बीच विवाद पैदा हो गया। दरअसल श्रीलंका की पारी के दौरान 24वें ओवर में समरविक्रमा आउट हुए। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज को बल्लेबाजी आए, लेकिन अंपायर ने उन्हें वापस पवैलियन जाने के लिए कह दिया। अंपायर के मुताबिक, मैथ्यूज बिना बल्लेबाजी किए आउट हो चुके थे। अंपायर और मैथ्यूज के बीच काफी देर तक बहस होती रही, लेकिन आखिर में उन्हें वापस जाना पड़ा। दरअसल, मैथ्यूज टाइम आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहला बार हुआ, जब किसी बल्लेबाज को टाइम आउट करार दिया।
BAN vs SL World Cup 2023: क्या है मामला?
समरविक्रमा के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज क्रीज़ पर आए तो उनके हेलमेट की पट्टी सही नहीं थी। ऐसे में वह दूसरे हेलमेट का इंतजार करते रहे थे। सही हेलमेट आया तो वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए। तब बांग्लादेश ने टाइम आउट की अपील कर दी और अंपायरों ने एंजेलो मैथ्यूज को आउट करार देते हुए वापस भेजने का फैसला किया।
हैरान मैथ्यूज ने अंपायरों से वजह पूछी तो उन्हें पता चला कि क्रीज पर देरी से आने के कारण वह टाइम आउट हो चुके हैं। मैथ्यूज ने अंपायरों के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से भी बात की, लेकिन शाकिब ने अपनी अपील वापस नहीं ली। और मैथ्यूज को बिना कोई गेंद खेले ही पवेलियन जाना पड़ा। खेल विशेषज्ञों ने इस पूरे घटनाक्रम को खेल भावना के विपरीत बताया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहली बार था, जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ। इससे पहले सिर्फ 6 बल्लेबाज टाइम आउट हुए थे, लेकिन वे सभी फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में आउट हुए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इसी तरह से आउट हुए थे। लेकिन, तब अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपनी अपील वापस ले ली थी और गांगुली आगे भी खेलते रहे थे।
BAN vs SL World Cup 2023: क्या कहता है नियम?
क्रिकेट के नियम बनाने वाले मिरिलिबोन क्रिकेट क्लब के अनुसार विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, आने वाले बल्लेबाज को तीन मिनट के अंदर गेंद खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो आने वाला बल्लेबाज टाइम आउट हो जाएगा। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 के नियम के अनुसार विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर गेंद खेलनी होती है।
BAN vs SL World Cup 2023: विवादों से भरा रहा मैच
एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिए जाने के बाद यह मैच विवादों से भरा रहा। बांग्लादेश की पारी के दौरान श्रीलंकाई टीम में टाइम आउट का गुस्सा साफ दिखाई दिया। पहले सदीरा विक्रमासिंघे और नजमुल हुसैन के बीच कहासुनी हुई। मैथ्यूज ने जब शाकिब को शॉर्ट कवर पर कैच कराया तो उन्होंने तुरंत अपनी अंगुली हाथ में बंधी घड़ी पर रखकर उनकी ओर इशारा किया। मैथ्यूज घड़ी पर हाथ रखकर शाकिब को टाइम आउट की याद दिला रहे थे। वहीं, कुछ लंकाई खिलाड़ियों ने कथित रूप से मैच के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया। यह मुकाबला क्रिकेट के इतिहास में पहले ‘टाइम आउट’ दिए जाने के रूप में याद किया जाएगा।
BAN vs SL World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे बांग्लादेश-श्रीलंका
बांग्लादेश की यह वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी जीत है और 4 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के 7वें पायदान पर है। वहीं, श्रीलंका के भी 8 मुकाबलों में 2 जीत जबकि 4 हार के साथ 4 अंक हैं, लेकिन खराब रनरेट के कारण पॉइंट टेबल के 8वें स्थान पर है।
BAN vs SL World Cup 2023: बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में बने ये रिकॉर्ड
- विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत है और वनडे में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के लिए सबसे सफल लक्ष्य भी है।
विश्व कप में श्रीलंका के विरुद्ध सर्वाधिक लक्ष्य का चेज़
- 345, पाकिस्तान द्वारा, हैदराबाद, 2023
- 280 बांग्लादेश द्वारा, दिल्ली, 2023*
- 275 भारत द्वारा, वानखेड़े, 2011
- 265 भारत द्वारा, लीड्स, 2019
दिल्ली में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक चेज़
- 280, BAN बनाम SL, 2023*
- 278, भारत बनाम श्रीलंका, 1982
- 273, IND बनाम AFG, 2023
- 272 श्रीलंका बनाम भारत, 1996
भारत में बांग्लादेश की वनडे जीत
- 6 विकेट बनाम केन्या, हैदराबाद, 1998
- 101 रन बनाम ज़िम्बाब्वे, जयपुर, 2006
- 7 विकेट बनाम अफगानिस्तान, धर्मशाला, 2023
- 3 विकेट बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023*
विश्व कप के एक मैच में बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक छक्के
- 8 बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई, 2023
- 8 बनाम भारत, पुणे, 2023
- 7 बनाम स्कॉटलैंड, नेल्सन, 2015
- 7 बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023*
वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 21 – सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
- 14 – विराट कोहली (34 पारी)
- 13 – शाकिब अल हसन (36 पारी)*
- 12 – कुमार संगकारा (35 पारी)
- 12 – रोहित शर्मा (25 पारी)
विश्व कप में श्रीलंका के नंबर 5 या उससे नीचे के खिलाड़ी के लिए शतक
- 100 – एम जयवर्धने बनाम अफगानिस्तान, डुनेडिन, 2015
- 113 – एंजेलो मैथ्यूज बनाम भारत, लीड्स, 2019
- 108 – चैरिथ असलांका बनाम BAN, दिल्ली, 2023*
विश्वकप के डेब्यू मैच में बांग्लादेश की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी
- 4/71 – महेदी हसन बनाम इंग्लैंड, धर्मशाला, 2023
- 3/38 – अब्दुर रज्जाक बनाम नीदरलैंड, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
- 3/67 – मुस्तफिजुर रहमान बनाम दक्षिण अफ्रीका, द ओवल, 2019
- 3/80 – तन्ज़ीम हसन साकिब बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023*
विश्व कप में एक स्थान पर सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक
- 9 – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली*
- 8 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
- 8 – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
विश्व कप में सर्वाधिक स्टंपिंग आउट
- 13- कुमार संगकारा
- 8 – एमएस धोनी
- 8- मुश्फिकुर रहीम
एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगे
- 2023 विश्व कप में 464*
- 2015 विश्व कप में 463
- 2007 विश्व कप में 373
- 2019 WC में 357
विश्व कप संस्करण में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के
- 15 – 2023 में कुसल मेंडिस (8 पारी)*
- 14 – 2007 में सनथ जयसूर्या (11 पारी)
- 11 – 1996 में असंका गुरुसिन्हा (6 पारी)
- 10 – 2007 में महेला जयवर्धने (11 पारी)
वह वर्ष जिसमें पहली बार निम्न तरीकों से आउट हुए
- कैच – 1877
- बोल्ड – 1877
- रन आउट – 1877
- एलबीडब्ल्यू – 1877
- स्टम्प्ड – 1877
- हिट विकेट – 1884
- रिटायर हर्ट – 1877
- ऑब्स्ट्रक्टिंग फील्ड – 1951
- हैंडलिंग बॉल – 1957
- रिटायर आउट – 2001
- गेंद को दो बार हिट करना – 2023
- टाइम आउट – 2023
पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार कोई बल्लेबाज़ (एंजेलो मैथ्यूज) टाइम आउट हुआ।
BAN vs SL World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, कसून राजिथा, दिलशान मदुशंका।
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम।
One thought on “BAN vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप में पहली बार बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया, मैथ्यूज के ‘टाइम आउट’ विवाद के बाद छाए शाकिब”