ENG vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर

ENG vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर

ENG vs AUS World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 36वां मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने गत विजेता टीम इंग्लैंड को 33 रनों से मात देकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है।

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की यह 5वीं जीत है। इससे पहले कंगारू टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड हराया था। जबकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, निराशाजनक प्रदर्शन से हताश इंग्लैंड को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र जीत नसीब हुई।

ENG vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की पारी

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और न्यूजीलैंड को पहले ऑस्ट्रेलिया का न्यौता दिया। कंगारू टीम ने 49.3 ओवर में 286 के कुल स्कोर पर सारे विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नश लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 47, स्टीव स्मिथ ने 44, मार्कस स्टोइनिस ने 35 और एडम जम्पा ने 29 रन का योगदान दिया। जबकि डेविड वार्नर 15, ट्रेविस हेड 11, जोश इंगलिश 3, कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क 10-10 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि आदिल राशिद और मार्क वुड ने 2-2 शिकार किए।

यह भी पढ़ें: NZ vs PAK World Cup 2023: न्यूजीलैंड के लिए बारिश बनी विलेन, पाकिस्तान ने DLS के तहत 21 रन से हराया

ENG vs AUS World Cup 2023: इंग्लैंड की पारी

287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 253 के कुल स्कोर पर भी ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स (64 रन) और डेविड मालन (50 रन) ने अर्धशकतीय पारी खेली। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन और डेविड विली को 1-1 सफलता मिली। इसके अलावा मोइन अली ने 42 और क्रिस वोक्स ने 32 रन का योगदान दिया। वहीं, जॉनी बेयरस्टो 0, जो रूट 13, कप्तान जोस बटलर 1, लियाम लिविंगस्टोन 2, डेविड विली 15 और आदिल राशिद 20 रन बनाकर सस्ते में निपटे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि मार्कस स्टोइनिस को 1 सफलता मिली।

ENG vs AUS World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की यह 5वीं जीत है और 10 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के 3वें पादन पर पहुँच गई है। वहीं, इंग्लैंड के 7 मुकाबलों में 1 जीत जबकि 4 हार के साथ 2 अंक हैं और पॉइंट टेबल के अंतिम स्थान पर मौजूद है। इस हार के साथ ही डिफ़ेंडिंग चैंपियन टीम सेमीफ़ाइनल की रेस और वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुकी है।

ENG vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में बने ये रिकॉर्ड

विश्व कप में पूर्ण सदस्य टीम की लगातार सबसे अधिक हार

  • 11 अफगानिस्तान (2019-23)
  • 7 श्रीलंका (1983-87)
  • 6 बांग्लादेश (2023)*
  • 5 वेस्ट इंडीज (2019)
  • 5 इंग्लैंड (2023)*

एक विश्व कप में पूर्ण सदस्य टीम की सर्वाधिक हार

  • 9 अफगानिस्तान (2019)
  • 6 श्रीलंका (1987)
  • 6 बांग्लादेश (2007)
  • 6 वेस्ट इंडीज (2019)
  • 6 बांग्लादेश (2023)
  • 6 इंग्लैंड (2023)

एडम ज़म्पा – पिछले सात वनडे बनाम इंग्लैंड

  • 4/55
  • 3/36
  • 3/51
  • 3/55
  • 4/45
  • 4/31
  • 3/21

2015 विश्व कप के बाद इंग्लैंड के विरुद्ध सबसे किफायती 10 ओवर का स्पैल

  • 3/21 जॉन हेस्टिंग्स मैनचेस्टर 2015
  • 3/21 एडम ज़म्पा अहमदाबाद 2023
  • 4/24 पैट कमिंस एडिलेड 2018
  • 1/24 कॉलिन डी ग्रैंडहोम वेलिंगटन 2018

भारत में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक वनडे विकेट

  • 46 एडम ज़म्पा
  • 44 एम जॉनसन
  • 33 एन ब्रैकेन
  • 32 पी कमिंस*
  • 30 जी मैक्ग्रा/एस वॉ

विश्व कप में क्रिस वोक्स बनाम ऑस्ट्रेलिया

  • 1/65 मेलबर्न 2015
  • 2/46 लॉर्ड्स 2019
  • 3/20 एजबेस्टन 2019
  • 4/54 अहमदाबाद 2023

ENG vs AUS World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

One thought on “ENG vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *