ENG vs PAK World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
पहले ही वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुकी इंग्लैंड की यह टूर्नामेंट की तीसरी जीत है। इससे पहले उसे न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। जबकि बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ जीत मिली थी। वहीं, पाकिस्तान की यह 5वीं हार है। इससे पहले पाक टीम ने ने नीदरलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया था। जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
ENG vs PAK World Cup 2023: इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए 3 बल्लेबाजों बेन स्टोक्स (84 रन), जो रूट (60 रन) और जॉनी बेयरस्टो (59 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा डेविड मालन 31, कप्तान बटलर 27, हैरी ब्रूक 30, मोइन अली 8, डेविड विली 15 रन बनाकर आउट हुए।
पाकिस्तान के गेंदबाजी करते हुए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि शाहीन अफरीदी-मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2-2 और इफ्तिखार अहमद ने 1 शिकार किया।
यह भी पढ़ें: AUS vs BAN World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वीं जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
ENG vs PAK World Cup 2023: पाकिस्तान की पारी
338 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और 43.3 ओवर में 244 के कुल स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। 4 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। आगा सलमान इकलौते खिलाड़ी रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 38, मोहम्मद रिजवान ने 36, हारिस रऊफ ने 35, सऊद शकील ने 29 और शाहीन अफरीदी ने 25 रन का योगदान दिया। जबकि अब्दुल्ला शफीक 0, फखर जमान 1, इफ्तिखार अहमद 3 और शादाब खान 4 रन बनाकर सस्ते में निपटे।
इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि आदिल रशीद, मोईन अली, और गस एटकिंसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, क्रिस वोक्स को 1 सफलता मिली।
ENG vs PAK World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे पाकिस्तान-इंग्लैंड
इंग्लैंड की यह वर्ल्ड कप 2023 में 3वीं जीत है और 6 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के 7वें पायदान पर है। वहीं, पाकिस्तान के 9 मुकाबलों में 4 जीत और 5 हार के साथ 8 अंक हैं और पॉइंट टेबल के 5वें स्थान पर है।
ENG vs PAK World Cup 2023: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में बने ये रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट
- 31 – क्रिस वोक्स
- 30 – इयान बॉथम
- 29 – फिल डेफ्रिटास
- 27 – जेम्स एंडरसन
- 26 – आदिल रशीद
- 24 – मार्क वुड
विश्व कप में 10वें विकेट के लिए 50 से अधिक की साझेदारी
- 71 – एंडी रॉबर्ट्स और जोएल गार्नर (वेस्टइंडीज) बनाम भारत, मैनचेस्टर, 1983
- 65 – इवेन चैटफ़ील्ड और मार्टिन स्नेडेन (न्यूज़ीलैंड) बनाम एसएल, डर्बी, 1983
- 64* – डेरिक मरे और एंडी रॉबर्ट्स (वेस्टइंडीज) बनाम PAK, बर्मिंघम, 1975
- 59 – जेम्स फ्रैंकलिन और जीतन पटेल (न्यूज़ीलैंड) बनाम एसएल, किंग्स्टन, 2007
- 54 – सकलैन मुश्ताक और शोएब अख्तर (PAK) बनाम इंग्लैंड, केप टाउन, 2003
- 53 – हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम जूनियर (PAK) बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2023
एक वनडे पारी में 11वें नंबर के खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के
- 4 – मोहम्मद आमिर (PAK) बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2016
- 3 – शेन बॉन्ड (न्यूजीलैंड) बनाम भारत, ऑकलैंड, 2003
- 3 – शोएब अख्तर (पाकिस्तान) बनाम इंग्लैंड, केप टाउन, 2003 विश्व कप
- 3 – हारिस रऊफ (PAK) बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2023 विश्व कप
2019 से वनडे में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- मैच: 10
- इंग्लैंड ने जीता: 8
- PAK ने जीता: 1 (नॉटिंघम, CWC 2019)
- बेनतीजा: 1
विश्व कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
- 150 रन बनाम वेस्टइंडीज, क्राइस्टचर्च, 2015
- 112 रन बनाम इंग्लैंड, केप टाउन, 2003
- 110 रन बनाम न्यूजीलैंड, पल्लेकेले, 2011
- 93 रन बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2023
- 89 रन से (डीएलएस) बनाम भारत, मैनचेस्टर, 2019
– ईडन गार्डन्स में आठ वनडे मैचों में यह पाकिस्तान की सिर्फ दूसरी हार थी।
100 वनडे विकेट लेने के लिए सबसे कम गेंदें (इंग्लैंड के लिए)
- 3053 – स्टुअर्ट ब्रॉड
- 3103 – लियाम प्लंकेट
- 3210 – डेविड विली
- 3394 – क्रिस वोक्स
भारत में वनडे में जोस बटलर
- पारी: 16
- रन: 221
- औसत: 13.81
- एसआर: 93.64
- एचएस: 43
शीर्ष 7 बल्लेबाजों के लिए भारत में सबसे कम वनडे बल्लेबाजी औसत
- 13.52 – गाइ व्हिटाल (जिम्बाब्वे)
- 13.81 – जोस बटलर (इंग्लैंड)
- 15.66 – अजीत अगरकर (भारत)
- 20.16 – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)
- 23.38 – मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज़
- 533 – हारिस रऊफ़ (पाकिस्तान, 2023)
- 526 – आदिल रशीद (इंग्लैंड, 2019)
- 525 – दिलशान मदुशंका (श्रीलंका, 2023)
- 502 – मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया, 2019)
- 484 – मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश, 2019)
- 481 – शाहीन अफ़रीदी (पाकिस्तान, 2023)
हारिस रऊफ़ आज
- पहले तीन ओवर: 0/31 (ईआर: 10.33)
- अंतिम सात ओवर: 3/33 (ईआर: 4.71)
ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा वनडे स्कोर
- 404/5 – भारत बनाम श्रीलंका, 2014
- 337/9 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2023 विश्व कप
- 326/5 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023 विश्व कप
- 321/8 – इंग्लैंड बनाम भारत, 2017
यह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर भी है।
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर
- 401/6 – न्यूज़ीलैंड, बेंगलुरु, 2023
- 367/9 – ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023
- 344/9 – श्रीलंका, हैदराबाद, 2023
- 337/9 – इंग्लैंड, कोलकाता, 2023
- 336/5 – भारत, मैनचेस्टर, 2019
CWC 2023 में डेथ ओवरों में सर्वाधिक विकेट (41-50)
- 10 – हारिस रऊफ़
- 7 – जसप्रीत बुमराह
- 7 – मोहम्मद वसीम जूनियर
- 7- शाहीन अफरीदी
एक विश्व कप संस्करण में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट
- 21 – शाहिद अफरीदी (2011)
- 18 – वसीम अकरम (1992)
- 18 – शाहीन अफरीदी (2023)
- 17 – इमरान खान (1987)
- 17 – सकलैन मुश्ताक (1999)
- 17 – मोहम्मद आमिर (2019)
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट
- 55 – वसीम अकरम
- 35 – वहाब रियाज़
- 34 – इमरान खान
- 34 – शाहीन अफरीदी
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन
- 1034 – जो रूट
- 897 – ग्राहम गूच
- 769 – बेन स्टोक्स
- 747 – जॉनी बेयरस्टो
- 718 – इयान बेल
विश्व कप में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)
- 147 – माइक एथरटन और रॉबिन स्मिथ, कराची, 1996
- 135 – माइक गैटिंग और बिल एथे, कराची, 1987
- 132 – जो रूट और बेन स्टोक्स, कोलकाता, 2023
- 130 – जो रूट और जोस बटलर, नॉटिंघम, 2019
- 115 – ग्रीम फाउलर और क्रिस तवारे, मैनचेस्टर, 1983
विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
- 9 – ग्राहम गूच
- 9 – जो रूट
- 8- बेन स्टोक्स
- 7 – ग्रीम हिक
वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
- 55 – इयोन मोर्गन
- 55 – जो रूट
- 39 – इयान बेल
- 36 – जोस बटलर
- 34 – केविन पीटरसन
विश्व कप में इंग्लैंड के लिए उच्चतम पावरप्ले स्कोर
- 77/1 बनाम IND, बेंगलुरु, 2011
- 72/0 बनाम आईआरई, बेंगलुरु, 2011
- 72/0 बनाम PAK, कोलकाता, 2023
- 70/1 बनाम एनईडी, पुणे, 2023
ENG vs PAK World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल रशीद।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
One thought on “ENG vs PAK World Cup 2023: हार के साथ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सफर खत्म, इंग्लैंड ने 93 रन से रौंदा”