ENG vs SA World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया, जहां दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन की तूफानी शतक की बदौलत 229 रनों के बड़े अंतर से इंग्लैंड को हराया है।
वर्ल्ड कप के इस सीजन में इंग्लैंड की यह तीसरी हार है। इससे पहले फिरंगी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट से और अफगानिस्तान के खिलाफ 69 रन से हार का सामना करना पड़ा। जबकि अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 137 रन से सिर्फ 1 जीत नसीब हुई है। रही बात दक्षिण अफ्रीका की तो उसे नीदरलैंड के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा और हार झेलनी पड़ी। बाकी श्रीलंका को 102 रन और ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया है।
ENG vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। हेनरिक क्लासेन के तूफानी शतक (67 गेंदों पर 109 रन), रीजा हेंड्रिक्स (85 रन), मार्को यानसेन (नाबाद 75 रन) और रसी वान डर डुसेन (60 रन) के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मार्कराम ने 42, डेविड मिलर ने 5, क्विंटन डिकॉक ने 4, गेराल्ड कोएत्जे ने 3 और केशव महाराज ने नाबाद 1 रन बनाया।
वहीं, गेंदबाजी पक्ष इंग्लैंड के लिए इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि गस एटिंकसन और आदिल रशीद ने 2-2 शिकार किए।
यह भी पढ़ें: NED vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की पहली जीत, नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया
ENG vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी
400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 22 ओवर में 170 के कुल स्कोर पर ही सिमट गई। गत विजेता टीम के लिए मार्क वुड (नाबाद 43 रन) और गस एटिंकसन (35 रन) को छोडकर कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। हैरी ब्रूक 17, कप्तान जोस बटलर 15, डेविड विली 12, जॉनी बेयरस्टो और आदिल रशीद 10-10 रन बनाकर सस्ते में आउट होकर पवैलियन पहुंचे। इसके अलावा डेविड मलान 6, बेन स्टोक्स 5 और जो रूट 2 रन बनाकर आउट हुए। जबकि रीस टॉप्ली चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोएत्जे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। लुंगी एंगिडी और मार्को यानसेन ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 1-1 सफलता मिली।
ENG vs SA World Cup 2023: रनों के अंतर से इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार
इंग्लैंड की वनडे में यह रनों के अंतर (229 रन) से सबसे बड़ी और शर्मनाक हार है। इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में 221 रन से हराया था। वही, आईसीसी के किसी पूर्णकालिक सदस्य टीम की यह वर्ल्ड कप में दूसरी बड़ी हार है। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने ही वेस्टइंडीज को 257 रन से शिकस्त दी थी। अब इंग्लैंड इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है। तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड है, जिसे 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन से हराया था।
ENG vs SA World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे श्रीलंका-नीदरलैंड
इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और 2 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में 9वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक हो गए हैं और वह तीसरे नंबर पर काबिज है।
ENG vs SA World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जे, केशव महाराज, कगिस रबाडा, लुंगी एंगिडी।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल रशीद, गस एटिंकसन, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।
One thought on “ENG vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टूर्नामेंट में तीसरी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन से रौंदा”