IND vs AFG World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया (Team India) का विजयी अभियान जारी है। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। भारत का अगला मैच अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ है।
IND vs AFG World Cup 2023: अफगानिस्तान की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (80) और अजमतुल्लाह उमरजई ने (62) सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज 21, इब्राहिम जादरान 22, रहमत शाह 16, मोहम्मद नबी 19, नजीबुल्लाह जादरान 2 और राशिद खान 16 के निजी स्कोर पर आउट हुए। मुजीब उर रहमान 10 और नवीन-उल-हक 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। हार्दिक पाण्ड्या ने 2, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। हालाकि मोहम्मद सिराज थोड़े महंगे साबित हुए, जिन्होंने बिना विकेट लिए 9 ओवर में 76 रन लुटाए।
IND vs AFG World Cup 2023: टीम इंडिया की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। भारत की इस जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने ने तूफानी शतक जड़कर टीम को जीत की चौखट तक पहुंचाया। अपनी इस पारी में रोहित शर्मा ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 5 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। वहीं, रन मशीन विराट कोहली ने नाबाद 55 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 47 और श्रेयस अय्यर ने 25 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए सिर्फ राशिद खान की सफल गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 2 विकेट लिए।
IND vs AFG World Cup 2023: मैच में बने ये शानदार रिकॉर्ड
इस मैच में ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने, जिनके बारे में फैन्स को जानकारी जरूर होना चाहिए। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में…
- टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7वीं बार 250 या उससे ज्यादा रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। यह कारनामा कोई भी दूसरी टीम 5 से ज्यादा बार नहीं कर पाई है।
- हिटमैन नाम से मशहूर कप्तान रोहित दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में अपने सभी 7 शतक अलग-अलग टीमों के खिलाफ लगाए हैं। इनके बाद सचिन ने 6 और संगकारा ने 5 अलग-अलग टीमों के खिलाफ शतक जड़े हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
- 556* – रोहित शर्मा
- 553 – क्रिस गेल
- 476 – शाहिद आफरीदी
- 398 – ब्रेंडन मैक्कुलम
- 383 – मार्टिन गुप्टिल
ODI WC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
- 2278 – सचिन तेंदुलकर
- 1115 – विराट कोहली
- 1009* – रोहित शर्मा
- 1006 – सौरव गांगुली
- 860 – राहुल द्रविड
WC में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी (पारियों में)
- 19 – डेविड वॉर्नर
- 19 – रोहित शर्मा
- 20 – सचिन तेंदुलकर
- 20 – एबी डिविलियर्स
- 21 – सर विवियन रिचर्ड्स
- 21 – सौरव गांगुली
WC में सबसे ज्यादा शतक
- 7 – रोहित शर्मा
- 6 – सचिन तेंदुलकर
- 5 – रिकी पोंटिंग
- 5 – कुमार संगकारा
ODI फॉर्मेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक
- 49 – सचिन तेंदुलकर
- 47 – विराट कोहली
- 31 – रोहित शर्मा
- 30 – रिकी पोंटिंग
- 28 – सनथ जयसूर्या
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा वनडे शतक
- 45 – सचिन तेंदुलकर
- 29 – रोहित शर्मा
- 28 – सनथ जयसूर्या
- 27 – हाशिम अमला
- 25 – क्रिस गेल
WC में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड (गेंदों में)
- 49 – एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका) vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023
- 50 – केविन ओ’ब्रायन (आयरलैंड) vs vs इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
- 51 – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) vs श्रीलंका, सिडनी, 2015
- 52 – एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) vs वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
- 57 – ओएन मोर्गन (इंग्लैंड) vs अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
- 63 – रोहित शर्मा vs अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023
टीम इंडिया के लिए सबसे तेज़ वनडे शतक
- 52 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013
- 60 – वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2009
- 61 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013
- 62 – मोहम्मद अज़हरुद्दीन बनाम न्यूज़ीलैंड, बड़ौदा, 1988
- 63 – रोहित शर्मा बनाम एएफजी, दिल्ली, 2023
WC में चेज करते हुए मैच विनिंग शतक लगे
- 3 – रोहित शर्मा
- 2 – सर गॉर्डन ग्रीनिज
- 2 – रमीज राजा
- 2 – स्टीफन फ्लेमिंग
WC में टीम इंडिया का सबसे बड़ा टारगेट चेज
- 288 vs जिम्बाब्वे, ऑकलैंड, 2015
- 275 vs श्रीलंका, मुंबई वानखेड़े, 2011 फाइनल
- 274 vs पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2003
- 273 vs अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023
- 265 vs श्रीलंका, हेडिंग्ले, 2019
WC में 250+ रन चेज करते समय हाइएस्ट रन-रेट्स का रिकॉर्ड
- 7.8 – (273/2) – भारत vs अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023
- 7.78 – (283/1) – न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023
- 7.75 – (322/3) – बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, टॉन्टन, 2019
- 7.13 – (345/4) – पाकिस्तान vs श्रीलंका, हैदराबाद, 2023
- 7.05 – (260/2) – भारत vs आयरलैंड, हेमिल्टन, 2015
WC में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए उच्चतम स्कोर
- 152* रन – डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023
- 139* रन – लाहिरू थिरिमाने (श्रीलंका) बनाम इंग्लैंड, वेलिंगटन, 2015
- 134* रन – स्टीफ़न फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2003
- 131* रन – मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, हैदराबाद, 2023
- 131 रन – रोहित शर्मा (भारत) बनाम AFG, दिल्ली, 2023
- 127* रन – सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम केन, कटक, 1996
WC पारी के पहले 10 ओवरों में सर्वाधिक रन (2003 से)
- 77 – ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, वेलिंगटन, 2015
- 76 – रोहित शर्मा (IND) बनाम AFG, दिल्ली, 2023
- 72 – कुसल मेंडिस (एसएल) बनाम एसए, दिल्ली, 2023
WC में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
- 189 – रोहित शर्मा, केएल राहुल बनाम एसएल, लीड्स, 2019
- 180 – रोहित शर्मा, केएल राहुल बनाम BAN, बर्मिंघम, 2019
- 174 – शिखर धवन, रोहित शर्मा बनाम आईआरई, हैमिल्टन, 2015
- 163 – सचिन तेंदुलकर, अजय जड़ेजा बनाम केन, कटक, 1996
- 156 – ईशान किशन, रोहित शर्मा बनाम एएफजी, दिल्ली, 2023
WC में भारत के लिए सर्वाधिक 4-प्लस विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
- 4 – मोहम्मद शमी
- 2 – जसप्रीत बुमराह
- 2 – आशीष नेहरा
- 2 – जवागल श्रीनाथ
- 2 – उमेश यादव
- 2 – युवराज सिंह
IND vs AFG World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।