IND vs BAN World Cup 2023: भारत की लगातार चौथी जीत, विराट के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

IND vs BAN World Cup 2023: भारत की लगातार चौथी जीत, विराट के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

IND vs BAN World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जहां भारत ने रन मशीन विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी। वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में विराट कोहली ने पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ा है.

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह लगातार 4वीं जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6, अफगानिस्तान को 8 और पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा था। वहीं, बांग्लादेश की यह तीसरी हार गई। इससे पहले बांग्लादेश को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीत नसीब हुई थी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs BAN World Cup 2023: बांग्लादेश की पारी

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। टीम के लिए लिटन दास (66 रन) और तंजीद तमीम (51 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा महमुदुल्लाह ने 46, मुश्फिकुर रहीम ने 38, तौहिद हृदॉय ने 16 और नसुम अहमद ने 14 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 8, मेहदी हसन मिराज 3, शोरिफुल इस्लाम नाबाद 7 और मुस्तफिजुर रहमान नाबाद 1 रन ही बना पाए।

टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: NZ vs AFG World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का ‘चौका’, अफगानिस्तान को 149 रन से रौंदकर पॉइंट टेबल में किया टॉप

IND vs BAN World Cup 2023: टीम इंडिया की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 261 रन बनाकर अपनी जीत पक्की की। भारत के लिए विराट कोहली (नाबाद 103 रन) ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने 53 रन की अर्धशतकीय की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 48, श्रेयस अय्यर ने 19 रन का योगदान दिया। वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी पक्ष की बात की जाए तो बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने 2 और हसन महमूद ने 1 विकेट लिया।

IND vs BAN World Cup 2023: भारत-बांग्लादेश मैच में बने ये रिकॉर्ड

IND vs BAN World Cup 2023: सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 567 पारी-विराट कोहली*
  • 600 पारी – सचिन तेंदुलकर
  • 624 पारी – रिकी पोंटिंग
  • 625 पारी – कुमार संगाकारा

IND vs BAN World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने कोहली

  • 34357 रन – सचिन तेंदुलकर
  • 28016 रन – कुमार संगकारा
  • 27483 रन – रिकी पोंटिंग
  • 25958 रन – विराट कोहली
  • 25957 रन – माहेला जयवर्धने

IND vs BAN World Cup 2023: आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

  • 11 – विराट कोहली
  • 10 – सचिन तेंदुलकर
  • 9 – रोहित शर्मा
  • 9 – युवराज सिंह

IND vs BAN World Cup 2023: वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड

  • 49  –  सचिन तेंदुलकर
  • 48  –  विराट कोहली
  • 31  –  रोहित शर्मा
  • 30  –  रिकी पोंटिंग
  • 28  –  सनथ जयसूर्या

IND vs BAN World Cup 2023: पुणे के मैदान पर वनडे में कोहली

  • 61(85) vs ऑस्ट्रेलिया, 2013
  • 122(105) vs इंग्लैंड, 2017
  • 29(29) vs न्यूजीलैंड, 2017
  • 107(119) vs वेस्टइंडीज, 2018
  • 56(60) vs इंग्लैंड, 2021
  • 66(79) vs इंग्लैंड, 2021
  • 7(10) vs इंग्लैंड, 2021
  • 103 (97) Vs बांग्लादेश, 2023

कुल: 8 पारी, 551 रन, 78.71 औसत, स्ट्राइक रेट: 94.34

IND vs BAN World Cup 2023: कोहली के किसी एक वेन्यू पर 500 या उससे ज्यादा वनडे रन

  • 800 – ढाका
  • 644 – कोलंबो
  • 587 – विशाखापट्टनम
  • 571 – पोर्ट ऑफ स्पेन
  • 551 – पुणे

IND vs BAN World Cup 2023: किसी भारतीय स्टेडियम में सबसे ज्यादा वनडे रन

  • 587 – विराट कोहली, विशाखापट्टनम
  • 551 – विराट कोहली, पुणे
  • 534 – सचिन तेंदुलकर, बेंगलुरु
  • 529 – सचिन तेंदुलकर, ग्वालियर
  • 496 – सचिन तेंदुलकर, कोलकाता

IND vs BAN World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

  • 7 – रोहित शर्मा
  • 6 – सचिन तेंदुलकर
  • 4 – सौरव गांगुली
  • 3 – शिखर धवन
  • 3 – विराट कोहली

IND vs BAN World Cup 2023: किसी एक साल में पहले 10 ओवर में सबसे ज्यादा वनडे छक्के

  • 32* – रोहित शर्मा (2023)
  • 28 – क्रिस गेल (2019)
  • 28 – ब्रेंडन मैक्कुलम (2015)
  • 23 – मोहम्मद वसीम (2023)
  • 21 – शाहिद आफरीदी (2002)

IND vs BAN World Cup 2023: वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ दो (या अधिक) शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 2 – सचिन तेंदुलकर बनाम केन्या
  • 2 – सौरव गांगुली बनाम केन्या
  • 2 – रोहित शर्मा बनाम बांग्लादेश
  • 2 – विराट कोहली बनाम बांग्लादेश

IND vs BAN World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), नसुम अहमद, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

One thought on “IND vs BAN World Cup 2023: भारत की लगातार चौथी जीत, विराट के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *