IND vs NED World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 45वां और लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और नीदरलैंड (England vs Pakistan) के बीच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 160 रनों से पीटा।
विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2023 में यह लगातार 9वीं जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को भी बुरी तरह पटखनी दी है। विश्व कप में पहली बार जब टीम इंडिया ने लीग स्टेज के अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं, नीदरलैंड की यह 7वीं हार है। इससे पहले नीदरलैंड ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराया था।
IND vs NED World Cup 2023: टीम इंडिया की पारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन का पहाड़ खड़ा किया। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। टॉप 5 खिलाड़ियों में से 2 ने शतक तो 3 ने शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 10 चौके-5 छक्कों के बदौलत नाबाद 128 और केएल राहुल ने 11 चौके-4 छक्कों की बदौलत 102 रन बनाते हुए शतक जड़ा। जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 61, शुभमन गिल-विराट कोहली ने 51-51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए बास डे लीडे ने 2 विकेट झटके। जबकि रूलोफ वन डर मेर्वे-पॉल वन मीकेरेन ने 1-1 शिकार किया।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK World Cup 2023: हार के साथ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सफर खत्म, इंग्लैंड ने 93 रन से रौंदा
IND vs NED World Cup 2023: नीदरलैंड की पारी
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 के कुल स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई और 160 रन से हार का सामना पड़ा। नीदरलैंड के लिए तेजा निदामानुरु ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा वेस्ले बर्रेसी 4, मैक्स ओडोउड 30, कॉलिन एकरमैन 35, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट 45, कप्तान एडवर्ड्स 17, बास डे लीडे 12, लोगन वन बीक-रूलोफ वन डर मेर्वे 16-16 और आर्यन दत्त 5 रन बनाकर आउट हुए।
भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी 1-1 सफलता मिली।
IND vs NED World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे भारत-नीदरलैंड
भारत की यह वर्ल्ड कप 2023 में 9वीं जीत है और 18 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के टॉप पर रहते हुए लीग स्टेज खत्म किया। वहीं, नीदरलैंड के 9 मुकाबलों में 2 जीत और 7 हार के साथ 4 अंक हैं और पॉइंट टेबल के अंतिम 10वें स्थान पर है।
IND vs NED World Cup 2023: भारत-नीदरलैंड मैच में बने ये रिकॉर्ड
एक कैलेंडर वर्ष में एक टीम द्वारा सर्वाधिक वनडे छक्के:
- 215 – भारत (2023)
- 209 – वेस्टइंडीज (2019)
- 203 – दक्षिण अफ़्रीका (2023)
- 179 – न्यूज़ीलैंड (2015)
- 165 – ऑस्ट्रेलिया (2023)
वनडे विश्व कप की एक पारी में इस्तेमाल किए गए सर्वाधिक गेंदबाज
- 9 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पेशावर, 1987
- 9 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, क्राइस्टचर्च, 1992
- 9 – भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु, 2023*
एक विश्व कप संस्करण में किसी भारतीय स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट
- 16 – रवीन्द्र जड़ेजा (2023)*
- 15 – अनिल कुंबले (1996)
- 15 – युवराज सिंह (2011)
- 14-कुलदीप यादव (2023)
- 14 – मनिंदर सिंह (1987)
एक वनडे पारी में नीदरलैंड्स द्वारा सर्वाधिक छक्के:
- 10 बनाम एएफजी, शारजाह, 2022
- 9 बनाम ओमान, हरारे, 2023
- 9 बनाम भारत, बेंगलुरु, 2023*
किसी एक विश्वकप संस्करण में लगातार सर्वाधिक जीत:
- 11 – 2003 में ऑस्ट्रेलिया
- 11 – 2007 में ऑस्ट्रेलिया
- 9 – 2023 में भारत*
- 8 – 2003 में भारत
- 8 – 2015 में न्यूजीलैंड
एक कैलेंडर वर्ष में भारत की सर्वाधिक वनडे जीत
- 2023 में 24 जीत*
- 1998 में 24 जीतें
- 2013 में 22 जीतें
विश्व कप में भारत के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 208 – श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बनाम एनईडी, बेंगलुरु, 2023*
- 196* – एमएस धोनी और एसके रैना बनाम ZIM, ऑकलैंड, 2015
- 165 – वी कोहली और केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2023*
- 142 – वीजी कांबली और एनएस सिद्धू बनाम ज़िम, कानपुर, 1996
- 141 – ए जड़ेजा और आरआर सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1999
एकदिवसीय विश्व कप में टीम का सर्वोच्च स्कोर
- 428/5 – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
- 417/6 – ऑस्ट्रेलिया बनाम एएफजी, पर्थ 2015
- 413/5 – भारत बनाम बीईआर, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
- 411/4 – एसए बनाम आईआरई, कैनबरा 2015
- 410/4 – भारत बनाम एनईडी, बेंगलुरु, 2023*
विश्व कप में भारत के लिए एक टीम पारी में सर्वाधिक छक्के
- 18 बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
- 16 बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु, 2023*
विश्व कप की एक पारी में दिए गए सर्वाधिक रन
- 115 – बास डी लीडे बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 2023
- 110 – राशिद खान बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019
- 107 – लोगान वैन बीक बनाम भारत, बेंगलुरु, 2023*
एक विश्व कप संस्करण में भारत द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 2023 विश्व कप में 20*
- 2019 विश्व कप में 19
- 2011 विश्व कप में 18
- 2003 विश्व कप में 17
एक वनडे पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत 50+ स्कोर
- 5 – PAK बनाम ZIM, कराची, 2008
- 5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, जयपुर, 2013
- 5 – AUS बनाम IND, सिडनी, 2020
- 5 – IND vs NED, बेंगलुरु, 2023*
वनडे विश्व कप में भारतीय विकेटकीपर का सर्वोच्च स्कोर
- 145 – राहुल द्रविड़ बनाम श्रीलंका, 1999
- 102 – केएल राहुल बनाम एनईडी, 2023*
- 97* – केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
- 91* – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका, 2011
- 85* – एमएस धोनी बनाम ZIM, 2015
एकदिवसीय विश्व कप में अधिकांश 80+ रन लुटाए
- 4 – श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2023
- 3 – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 2015
- 3 – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
- 3 – नीदरलैंड बनाम भारत, बेंगलुरु, 2023*
विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक (गेंदों द्वारा)
- 62 – केएल राहुल बनाम एनईडी, 2023*
- 63 – रोहित शर्मा बनाम एएफजी, 2023
- 81 – वीरेंद्र सहवाग बनाम बीईआर, 2007
- 83 – विराट कोहली बनाम BAN, 2011
– 2011 संस्करण में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ युवराज सिंह के 113 रनों के बाद अय्यर का विश्व कप में भारत के नंबर 4 द्वारा बनाया गया पहला शतक है।
– श्रेयस अय्यर का शतक 2015 विश्व कप में ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुरेश रैना के 110* रनों के बाद विश्व कप में किसी भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला शतक है।
शीर्ष 5 में सभी बल्लेबाज़ एक वनडे पारी में 50+ स्कोर
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, जयपुर, 2013
- AUS बनाम IND, सिडनी, 2020
- IND vs NED, बेंगलुरु, 2023*
विश्व कप की एक पारी में भारत के लिए दो 100+ स्टैंड
- बनाम बीईआर, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
- बनाम एसए, नागपुर, 2011
- बनाम PAK, एडिलेड, 2015
- बनाम एसए, मेलबर्न, 2015
- बनाम एनईडी, बेंगलुरु, 2023*
वनडे में भारत के लिए शीर्ष 4 में सभी बल्लेबाज 50+ स्कोर
- नाम इंग्लैंड, इंदौर, 2006
- बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 2007
- बनाम PAK, बर्मिंघम, 2017
- बनाम PAK, कोलंबो (आरपीएस), 2023
- बनाम एनईडी, बेंगलुरु, 2023*
एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 7 – सचिन तेंदुलकर (2003)
- 7 – शाकिब अल हसन (2019)
- 7 – विराट कोहली (2023)*
इस विश्व कप में किसी जोड़ी द्वारा सर्वाधिक 50+ रन
- 4 – विराट कोहली और श्रेयस अय्यर
- 4 – रोहित शर्मा और शुबमन गिल
विश्व कप में नीदरलैंड के लिए सर्वाधिक विकेट
- 16 – बास डी लीडे*
- 14 – टिम डी लीडे
- 12 – लोगान वैन बीक
- 12 – पॉल वैन मीकेरेन
विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक बार 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 2 – सचिन तेंदुलकर (1996 और 2003)
- 2 – रोहित शर्मा (2019 और 2023)
– रोहित शर्मा लगातार दो विश्व कप संस्करणों में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
एक विश्वकप में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन
- 503 – रोहित शर्मा (2023)*
- 465 – सौरव गांगुली (2003)
- 443 – विराट कोहली (2019)
- 332 – एम अज़हरुद्दीन (1992)
- 303 – कपिल देव (1983)
वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 21 – सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
- 14 – विराट कोहली (35 पारी)
- 13 – रोहित शर्मा (26 पारी)*
- 13 – शाकिब अल हसन (36 पारी)
- 12 – कुमार संगकारा (35 पारी)
इस साल वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां
- 5 – रोहित शर्मा और शुबमन गिल*
- 4 – इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़
- 3 – दिमुथ करुणारत्ने और पथुम निसांका
- 3 – कुसल मेंडिस और एस समरविक्रमा
इस विश्व कप में पावरप्ले 1 में सर्वाधिक स्कोर
- 118/0 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
- 94/0 – भारत बनाम एएफजी, दिल्ली
- 94/2 – एसएल बनाम एसए, दिल्ली
- 91/1 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
- 91/0 – भारत बनाम एनईडी, बेंगलुरु
एक विश्वकप में किसी कप्तान द्वारा सर्वाधिक छक्के
- 24* – 2023 में रोहित शर्मा*
- 22 – 2019 में इयोन मोर्गन
- 21 – 2015 में एबी डिविलियर्स
- 18 – 2019 में एरोन फिंच
- 17 – 2015 में बी मैकुलम
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे छक्के
- 60* – 2023 में रोहित शर्मा*
- 58 – 2015 में एबी डिविलियर्स
- 56 – 2019 में क्रिस गेल
- 48 – 2002 मेंशाहिद अफरीदी
IND vs NED World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
नीदरलैंड: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डे लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगन वन बीक, रूलोफ वन डर मेर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वन मीकेरेन।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
One thought on “IND vs NED World Cup 2023: टीम इंडिया ने दिवाली पर दिया जीत का तोहफा, नीदरलैंड को 160 रन से रौंदा”