IND vs NZ World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 20 साल का सूखा खत्म करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है।
वर्ल्ड कप के इस सीजन में टीम इंडिया की यह 5वीं जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट, अफगानिस्तान को 8 विकेट, पाकिस्तान और बांग्लादेश को 7-7 विकेट से हराया है। वहीं, न्यूजीलैंड की यह पहली हार है। इससे पहले कीवी टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से, नीदरलैंड को 99 रन से, बांग्लादेश को 8 विकेट और अफगानिस्तान को 149 रन से मात दी थी।
IND vs NZ World Cup 2023: न्यूजीलैंड की पारी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। डेरिल मिचेल (130 रन) के शानदार शतक, रचिन रवींद्र (75 रन) अर्धशतक और ग्लेन फिलिप्स के 23 रन की बदौलत कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। मार्क चैपमैन 6, कप्तान टॉम लाथम 5, मिचेल सैंटनर और लोकी फर्ग्यूस 1-1 रन बनाकर सस्ते में निपटे। जबकि डेवोन कॉन्वे और मैट हेनरी और बिना खाता खोले ही आउट हुए।
गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली। जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट से संतुष्ट होना पड़ा।
IND vs NZ World Cup 2023: टीम इंडिया की पारी
274 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के लिए रन मशीन विराट कोहली ने 95 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 46, श्रेयस अय्यर ने 33, केएल राहुल ने 27 और शुभमन गिल ने 26 रन का योगदान दिया। वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और सैंटनर को 1-1 विकेट मिला।
IND vs NZ World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड
भारत की वर्ल्ड कप 2023 में यह लगातार 5वीं जीत है और 10 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं, 4 जीत के साथ न्यूजीलैंड के 8 अंक हो गए हैं और वह दूसरे नंबर पर काबिज है।
IND vs NZ World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड के बीच ICC टूर्नामेंट में 15 मुकाबले
भारत-न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 15 बार आपस में भिड़ चुकी है। इसमें से टीम इंडिया को सिर्फ 4 बार ही जीत नसीब मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है।
भारत ने न्यूजीलैंड को 1987 वर्ल्ड कप में 2 बार हराया था। इसके बाद 2003 वर्ल्ड कप में 7 विकेट से मात दी थी। वर्ल्ड कप 2003 के बाद से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में 7 मैच खेल चुकी है। इसमें से 5 मैच कीवी टीम ने जीते। जबकि, 2019 वनडे वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। यह वही न्यूजीलैंड है जिसने 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को हराकर उसके चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था।
IND vs NZ World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड मैच में बने ये रिकॉर्ड
IND vs NZ World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले भारतीय
- 2 – मोहम्मद शमी
- 1 – कपिव देव
- 1 – वेंकटेश प्रसाद
- 1 – रोबिन सिंह
- 1 – आशीष नेहरा
- 1 – युवराज सिंह
IND vs NZ World Cup 2023: सबसे तेज 2 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारियों में)
- 38 – शुभमन गिल
- 40 – हाशिम अमला
- 45 – जहीर अब्बास
- 45 – केविन पीटरसन
- 45 – बाबर आजम
- 45 – रासी वेन डेर डुसेन
IND vs NZ World Cup 2023: वनडे में भारत के खिलाफ बेस्ट स्कोर बनाने वाले कीवी बल्लेबाज
- 145* – टॉम लैथम, ऑकलैंड, 2022
- 140 – मिचेल ब्रेसवेल, हैदराबाद, 2023
- 138 – डेवॉन कॉन्वे, इंदौर, 2023
- 130 – डेरेल मिचेल, धर्मशाला, 2023
- 120 – नाथन एस्टल, राजकोट, 1999
डेरेल मिचेल वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन टर्नर ने 1975 के मैनचेस्टर मैच में नाबाद 114 रन बनाए थे.
IND vs NZ World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
- 44 – जहीर खान
- 44 – जवगल श्रीनाथ
- 36 – मोहम्मद शमी
- 31 – अनिल कुंबले
- 29 – जसप्रीत बुमराह
- 28 – कपिल देव
IND vs NZ World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 6 – मिचेल स्टार्क
- 5 – इमरान ताहिर
- 5 – मोहम्मद शमी
वनडे वर्ल्ड कप में अब तक शमी के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज 2 से ज्यादा बार 4 विकेट नहीं ले सका है।
IND vs NZ World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले प्लेयर
- 21 – सचिन तेंदुलकर
- 12 – कुमार संगकारा
- 12 – शाकिब अल हसन
- 12 – विराट कोहली
IND vs NZ World Cup 2023: एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
- 58 – एबी डिविलियर्स (2015)
- 56 – क्रिस गेल (2019)
- 50* – रोहित शर्मा (2023)
- 48 – शाहिद आफरीदी (2002)
- 47 – मोहम्मद वसीम (2023)
IND vs NZ World Cup 2023: सबसे ज्यादा वनडे रनों में कोहली ने जयसूर्या को पछाड़ा
- 18426 – सचिन तेंदुलकर
- 14234 – कुमार संगकारा
- 13704 – रिकी पोंटिंग
- 13437 – विराट कोहली
- 13430 – सनथ जयसूर्या
IND vs NZ World Cup 2023: WC में भारत के लिए छठे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 126* – कपिल देव, सैयद किरमानी बनाम ZIM, टुनब्रिज वेल्स, 1983
- 116 – एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा बनाम न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर, 2019 एसएफ
- 82* – कपिल देव, किरण मोरे बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 1987
- 78 – विराट कोहली, रवींद्र जड़ेजा बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023
- 74* – युवराज सिंह, सुरेश रैना बनाम ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद, 2011 क्यूएफ
IND vs NZ World Cup 2023: WC में भारत द्वारा सफलतापूर्वक चेज़ किये गये उच्चतम लक्ष्य
- 288 बनाम ज़िम्बाब्वे, ऑकलैंड, 2015
- 275 बनाम श्रीलंका, मुंबई डब्ल्यूएस, 2011 फाइनल
- 274 बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2003
- 274 बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023
- 273 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023
IND vs NZ World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
One thought on “IND vs NZ World Cup 2023: टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘पंच’, न्यूजीलैंड पर 20 साल बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत”