IND Vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच टूर्नामेंट में अजय भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से रौंद डाला।
वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने विजयी रथ आगे बढ़ाते हुए लगातार 8वीं जीत दर्ज की है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को भी बुरी तरह पटखनी दे चुकी है। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है। जबकि नीदरलैंड और भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी है।
IND Vs SA World Cup 2023: भारत की पारी
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। भारतीय पारी के लिए विराट कोहली (नाबाद 101 रन) ने शानदार शतक जड़ा। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 40, शुभमन गिल ने 23, केएल राहुल ने 8, सूर्यकुमार यादव ने 22, और रवीद्र जडेजा ने नाबाद 29 रन बनाए।
विराट ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन, नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य, 88 रन और 101* रन की पारियां खेली हैं। कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक जड़ा है। वहीं, रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर कोहली वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।
गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: ENG vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर
IND Vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी
327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 27.1 ओवर में 83 के कुल स्कोर पर ही सिमट गई। प्रोटियाज टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सबसे ज्यादा मार्को यानसेन ने 14, रसी वान डर डुसेन ने 13 रन और तेम्बा बावुमा-डेविड मिलर ने 11-11 रन बनाए। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक 5, एडेन मार्करम 9, हेनरिक क्लासेन 1, केशव महाराज 7, कगिसो रबाडा 6 और लुंगी एंगिडी 0 के निजी स्कोर पर सस्ते में आउट होकर पवैलियन पाहुहंचे।
भारतीय गेंदबाजों ने पारी के शुरुआत से ही अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को सस्ते में निपटा दिया। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 शिकार किए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 सफलता मिली।
IND Vs SA World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे भारत-दक्षिण अफ्रीका
विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया की या वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8वीं जीत है और 16 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के टॉप पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 8 मुकाबलों में 6 जीत जबकि 2 हार के साथ 12 अंक हैं और पॉइंट टेबल के दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस हार से दक्षिण अफ्रीका का मनोबल कम हुआ है, हालाकि वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफ़ाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है।
IND Vs SA World Cup 2023: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में बने ये रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
- रोहित शर्मा – 25 पारी – 7 शतक
- सचिन तेंदुलकर – 45 पारी – 6 शतक
- सौरव गांगुली – 21 पारी – 4 शतक
- विराट कोहली – 34 पारी – 4 शतक
- शिखर धवन – 10 पारी – 3 शतक
विश्व कप में किसी भारतीय स्पिनर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
- 5/31 युवराज सिंह बनाम आयरलैंड बेंगलुरु 2011
- 5/33 रवींद्र जड़ेजा बनाम एसए कोलकाता 2023
- 4/6 युवराज सिंह बनाम नाम पीटरमैरिट्सबर्ग 2003
- 4/25 आर अश्विन बनाम यूएई पर्थ 2015
एकदिवसीय मैच में विपक्षी बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ दिया
- के संगकारा 169 बनाम 140 कोलंबो आरपीएस 2013
- वी कोहली 101 बनाम 83 कोलकाता 2023
वनडे में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
- 243 बनाम भारत कोलकाता 2023
- 182 बनाम पाक पोर्ट एलिजाबेथ 2002
- 180 बनाम एसएल कोलंबो आरपीएस 2013
- 178 बनाम एसएल कोलंबो आरपीएस 2018
विश्व कप 2015 में दक्षिण अफ्रीका की पिछली सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ 130 रन की थी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे कम ऑलआउट स्कोर
- 69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1993
- 83 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2008
- 83 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022
- 83 बनाम भारत कोलकाता 2023
- 99 बनाम भारत दिल्ली 2022
– विश्व कप मैच में उनका पिछला न्यूनतम स्कोर 2007 में ग्रोस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 149 रन था।
विश्व कप में पूर्ण सदस्य देश की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार
- 302 एसएल बनाम इंड मुंबई डब्ल्यूएस 2023
- 257 वेस्टइंडीज बनाम एसए सिडनी 2015
- 243 एसए बनाम भारत कोलकाता 2023
- 229 इंग्लैंड बनाम एसए मुंबई डब्ल्यूएस 2023
- 215 न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सेंट जॉर्ज 2007
2023 में वनडे में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम एक भी छक्का लगाने में नाकाम रही।
विश्व कप के एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के किसी गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन
- 94 एम जानसेन बनाम भारत कोलकाता 2023
- 92 एम जानसेन बनाम एसएल दिल्ली 2023
- 85 डब्ल्यू पार्नेल बनाम भारत मेलबर्न 2015
जन्मदिन पर शतक बनाना (वनडे)
- विनोद कांबली 100* बनाम इंग्लैंड जयपुर 1993 (21वां जन्मदिन)
- सचिन तेंदुलकर 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह 1998 (25)
- सनथ जयसूर्या 130 बनाम भारत कराची 2008 (39)
- रॉस टेलर 131* बनाम पाक पल्लेकेले 2011 (27)
- टॉम लैथम 140* बनाम नेट हैमिल्टन 2022 (30)
- मिचेल मार्श 121 बनाम पाक बेंगलुरु 2023 (32)
- विराट कोहली 100* बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 2023 (35)
टेलर, मार्श और कोहली ने वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया है।
वनडे में सर्वाधिक शतक
- 49 विराट कोहली (277 पारियां)
- 49 सचिन तेंदुलकर (452)
- 31 रोहित शर्मा (251)
- 30 रिकी पोंटिंग (365)
- 28 सनथ जयसूर्या (433)
WC 2023 में बिना कोई बाउंड्री दिए 10 ओवर के स्पैल
- मिचेल सैंटनर बनाम इंग्लैंड अहमदाबाद
- ग्लेन मैक्सवेल बनाम एसए लखनऊ
- महेश थीक्षाना बनाम नेट लखनऊ
- राशिद खान बनाम नेट लखनऊ
- एडम ज़म्पा बनाम इंग्लैंड अहमदाबाद
- केशव महाराज बनाम भारत कोलकाता
भारत के लिए जन्मदिन पर वनडे 50
- सचिन तेंदुलकर 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह 1998 (25वां जन्मदिन)
- वी कांबली 100* बनाम इंग्लैंड जयपुर 1993 (21)
- एन सिधू 65* बनाम वेस्टइंडीज मुंबई वेस्ट 1994 (31)
- आई किशन 59 बनाम एसएल कोलंबो आरपीएस 2021 (23)
- वाई पठान 50* बनाम इंग्लैंड इंदौर 2008 (26)
- वी कोहली 50* बनाम एसए कोलकाता 2023 (35)
WC 2023 के पावरप्ले 1 में उच्चतम स्कोर
- 118/0 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड धर्मशाला
- 94/0 भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान दिल्ली
- 94/2 एसएल बनाम एसए दिल्ली
- 91/1 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
सभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा को सबसे अधिक बार आउट करना
- 12 के रबाडा*
- 11 टी साउथी
- 10 ए मैथ्यूज
- 9 एन ल्योन
- 8 टी बोल्ट
एक साल में भारत के लिए ओपनिंग विकेट के लिए सर्वाधिक साझेदारी रन (वनडे)
- 2019 रन 2023 में
- 1998 में 2002 रन
- 2002 में 1702 रन
IND Vs SA World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
One thought on “IND Vs SA World Cup 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंदा, कोहली के शतक के बाद जडेजा ने बरपाया कहर”