IND vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत, श्रीलंका को 55 रन पर समेटा

IND vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत, श्रीलंका को 55 रन पर समेटा

IND vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मैच भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रन से मात देकर वर्ल्ड सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत हासिल की। साथ ही विजयी रथ पर सवार भारत की यह लगातार 7वीं जीत है। इससे पहले उसने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था।

वर्ल्ड वर्ल्ड के इस सीजन की बात करें तो इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट, अफगानिस्तान को 8 विकेट, पाकिस्तान-बांग्लादेश को 7-7 विकेट, न्यूजीलैंड को 4 विकेट और गत चैंपियन इंग्लैंड को 100 रन से रौंद चुकी है। वहीं, श्रीलंका की यह 5वीं हार है। इससे पहले श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जबकि नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जीत नसीब हुई।

IND vs SL World Cup 2023: टीम इंडिया की पारी

श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। टीम इंडिया के लिए 3 बल्लेबाजों विराट कोहली ने 11 चौकों की मदद से 88, शुभमान गिल ने 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 92 रन और श्रेयस अय्यर ने 6 छक्कों और 3 चौकों के दम पर तूफानी 82 रन बनाए। जबकि केएल राहुल 21, सूर्यकुमार यादव 12, रवीद्र जडेजा 35 और रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए।

गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके, लेकिन 10 ओवर में 80 रन भी लुटाए। जबकि दुष्मंत चमीरा को 1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: NZ vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड कप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता दक्षिण अफ्रीका, कीवियों के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

IND vs SL World Cup 2023: श्रीलंका की पारी

358 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के बालेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला और पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 55 के कुल स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने लंकाई बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए। 5 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले ही आउट हुए। बाकी कोई भी खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्ष्णा 12-12, दिलशान मदुशंका 5, कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका 1-1 रन बनाकर आउट हुए। जबकि पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुशान हेमंता और दुष्मंत चमीरा 0 पर आउट होकर पवैलियन पहुंचे।

गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया। 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IND vs SL World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे भारत-श्रीलंका

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की यह 7वीं जीत है और 14 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के टॉप पर पहुँच गई है साथ ही सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की की। वहीं, श्रीलंका के 7 मुकाबलों में 2 जीत जबकि 5 हार के साथ 4 अंक हैं। इस हार के साथ न्यूजीलैंड पॉइंट टेबल के 7वें पायदान पर खिसक गई है।

IND vs SL World Cup 2023: भारत-श्रीलंका मैच में बने ये रिकॉर्ड

भारत के लिए 2000 वनडे रनों की सबसे कम पारी

  • 38-शुभमन गिल
  • 48- शिखर धवन
  • 49 – श्रेयस अय्यर*
  • 52 – नवजोत सिद्धू
  • 52 – सौरव गांगुली

वनडे में सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 145 – सचिन तेंदुलकर
  • 118 – विराट कोहली*
  • 118 – कुमार संगकारा
  • 112 – रिकी पोंटिंग

विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका के लिए उच्चतम स्टैंड

  • 318 – द्रविड़ और गांगुली, टॉनटन, 1999
  • 189 – केएल राहुल और रोहित शर्मा, लीड्स, 2019
  • 189 – कोहली और शुबमन गिल, वानखेड़े, 2023*

सभी प्रारूपों में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक रन

  • 5108 – सचिन तेंदुलकर
  • 4002* – विराट कोहली*
  • 3824 – इंजमाम-उल-हक

इस साल वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 12 – शुभमन गिल*
  • 11 – पथुम निसांका
  • 11 – बाबर आजम
  • 10 – रोहित शर्मा
  • 10 – विराट कोहली

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 21 – सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
  • 13 – विराट कोहली (33 पारी)*
  • 12 – कुमार संगकारा (35 पारी)
  • 12 – शाकिब अल हसन (35 पारी)
  • 12 – रोहित शर्मा (24 पारी)

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक बार 1000+ वनडे रन बनाना

  • 8 – विराट कोहली (2011-14, 2017-19, 2023)*
  • 7 – सचिन तेंदुलकर (1994, 1996-98, 2000, 2003, 2007)

इस विश्व कप में पारी के पहले ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • मिशेल स्टार्क बनाम भारत (इशान किशन)
  • ट्रेंट बोल्ट बनाम BAN (लिटन दास)
  • रीस टॉपले बनाम दक्षिण अफ्रीका (क्विंटन डी कॉक)
  • दिलशान मदुशंका बनाम एएफजी (आर गुरबाज़)
  • दिलशान मदुशंका बनाम भारत (रोहित शर्मा)
  • जसप्रीत बुमराह बनाम श्रीलंका (पथुम निसांका)

– जसप्रित बुमरा वनडे विश्व कप में टीम पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं

विश्व कप में भारत के लिए एक टीम पारी में सर्वाधिक छक्के

  • 18 बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
  • 9 बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999
  • 9 बनाम आयरलैंड, हैमिल्टन, 2015
  • 9 बनाम बांग्लादेश, पुणे, 2023
  • 9 बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, 2023*

वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

  • 6/25 – चमिंडा वास बनाम बांग्लादेश, 2003
  • 6/38 – लसिथ मलिंगा बनाम केन्या, 2011
  • 5/32 – अस्थान डे मेल बनाम न्यूजीलैंड, 1983
  • 5/39 – अस्थान डी मेल बनाम पाक, 1983
  • 5/80 – मदुशंका बनाम भारत, 2023*

वनडे में सबसे महंगा 5 विकेट हॉल

  • 5/85 – आदिल राशिद बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2019
  • 5/80 – डी मदुशंका बनाम भारत, वानखेड़े, 2023*
  • 5/79 – वानिंदु हसरंगा बनाम आईआरई, बुलावायो, 2023
  • 5/76 – आर ट्रम्पेलमैन बनाम ओमान, विंडहोक, 2021

विश्व कप की एक पारी में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

  • 7 – सौरव गांगुली बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999
  • 7 – युवराज सिंह बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
  • 6 – कपिल देव बनाम ZIM, टुनब्रिज वेल्स, 1983
  • 6 – रोहित शर्मा बनाम PAK, अहमदाबाद, 2023
  • 6 – श्रेयस अय्यर बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, 2023*

व्यक्तिगत शतक के बिना सर्वोच्च टीम स्कोर (विश्व कप)

  • 357/8 – भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई, 2023*
  • 348/8 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2019
  • 341/6 – दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई, वेलिंग्टन, 2015
  • 339/6 – पाकिस्तान बनाम यूएई, नेपियर, 2015
  • 338/5 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, स्वानसी, 1983

विश्व कप की पारी में श्रीलंका के बल्लेबाज पहली ही गेंद पर आउट

  • लाहिरू थिरिमाने बनाम अफगानिस्तान, 2015
  • डी करुणारत्ने बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019
  • पी निसांका बनाम भारत, 2023*

विश्व कप की एक पारी में श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट

  • लाहिरू थिरिमाने और दिलशान बनाम अफगानिस्तान, 2015
  • करुणारत्ने और निसांका बनाम भारत, 2023*

एक वनडे पारी में दोनों सलामी बल्लेबाजों के लिए गोल्डन डक

  • पीट रिंकी और टेरी डफिन बनाम वेस्टइंडीज़, 2006
  • लाहिरू थिरिमाने और टी दिलशान बनाम एएफजी, 2015
  • मुनरो और मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, 2019
  • डी करुणारत्ने और पी निसांका बनाम भारत, 2023*

एक वनडे पारी में शीर्ष 4 बल्लेबाजों का सबसे कम टोटल

  • 1 रन – PAK बनाम वेस्टइंडीज, 2015
  • 1 रन – श्रीलंका बनाम भारत, 2023*
  • 2 रन – आईआरई बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
  • 3 रन – PAK बनाम वेस्टइंडीज, 1993
  • 3 रन – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018

वनडे में भारत के खिलाफ शीर्ष-4 में से तीन शून्य पर आउट

  • जो’बर्ग में श्रीलंका, 2003
  • ओवल में इंग्लैंड, 2022
  • मुंबई में श्रीलंका, 2023*

इस विश्व कप में 1-10 ओवरों में सर्वाधिक विकेट

  • 12 – मार्को जानसन
  • 7- दिलशान मदुशंका
  • 5 – जोश हेज़लवुड
  • 5 – जसप्रीत बुमराह
  • 5- मोहम्मद सिराज
  • 5 – मोहम्मद शमी

विश्व कप में पूर्ण सदस्यीय टीम के लिए 10 ओवरों की समाप्ति पर सबसे कम स्कोर

  • 12/2 – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2003
  • 12/2 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड, 2007
  • 14/6 – श्रीलंका बनाम भारत, 2023*

विश्व कप 2023 में पहले 1-10 ओवर के बाद सबसे कम स्कोर

  • 14/6 – श्रीलंका बनाम भारत, मुंबई*
  • 27/3 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
  • 28/2 – अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई
  • 32/2 – नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला
  • 34/2 – न्यूजीलैंड बनाम भारत, धर्मशाला

वनडे में छठा विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर

  • 10/6 – कनाडा बनाम नेट किंग सिटी, 2013
  • 12/6 – कनाडा बनाम श्रीलंका पार्ल, 2003
  • 12/6 – एसएल बनाम भारत कोलंबो आरपीएस, 2023
  • 13/6 – एसएल बनाम दक्षिण अफ्रीका पार्ल, 2012
  • 14/6 – पाक बनाम वेस्टइंडीज, केप टाउन, 1993
  • 14/6 – श्रीलंका बनाम भारत, मुंबई 2023*

श्रीलंका के लिए सबसे कम वनडे स्कोर

  • 43 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पार्ल, 2012
  • 50 बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस, 2023
  • 55 बनाम भारत, मुंबई WS, 2023*
  • 55 बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह 1986
  • 67 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2014
  • 73 बनाम भारत, त्रिवेन्द्रम 2023

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 4 विकेट लेने का कारनामा

  • 4 – 2011 में शाहिद अफरीदी
  • 4 – 2019 में मिचेल स्टार्क
  • 3- 2019 में मोहम्मद शमी
  • 3 – 2023 में एडम ज़म्पा*
  • 3 – 2023 में मोहम्मद शमी*

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे पांच विकेट

  • 4 – मोहम्मद शमी
  • 3- जवागल श्रीनाथ
  • 3 – हरभजन सिंह

पूर्ण-सदस्यीय टीम द्वारा विश्व कप में सबसे कम स्कोर

  • 55 – श्रीलंका बनाम भारत, वानखेड़े, 2023*
  • 58 – BAN बनाम WI, मीरपुर, 2011
  • 74 – पाक बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 1992

वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

  • 317 – भारत बनाम श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023
  • 309 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023 (WC)
  • 304 – ज़िम बनाम यूएई, हरारे, 2023
  • 302 – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, 2023* (WC)
  • 290 – न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, एबरडीन 2008
  • 275 – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, पर्थ 2015 (WC)

भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर

  • 50 श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस 2023
  • *55 श्रीलंका, मुंबई 2023*
  • 58 बांग्लादेश, मीरपुर 2014
  • 65 ZIM, हरारे 2005
  • 73 श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • 45 – मोहम्मद शमी*
  • 44- जहीर खान
  • 44 – जवागल श्रीनाथ
  • 33-जसप्रीत बुमरा
  • 31 – अनिल कुंबले

मोहम्मद शमी वनडे इतिहास में लगातार तीन बार 4 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। 2019 विश्व कप में लगातार तीन पारियों में 4/40, 4/16 और 5/69 के रूप में शदार प्रदर्शन किया था।

IND vs SL World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका।

One thought on “IND vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत, श्रीलंका को 55 रन पर समेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *