NZ vs PAK World Cup 2023: न्यूजीलैंड के लिए बारिश बनी विलेन, पाकिस्तान ने DLS के तहत 21 रन से हराया

NZ vs PAK World Cup 2023: न्यूजीलैंड के लिए बारिश बनी विलेन, पाकिस्तान ने DLS के तहत 21 रन से हराया

NZ vs PAK World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (Netherlands vs Afghanistan) के बीच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS Method) के तहत न्यूजीलैंड पर 21 रन से जीत दर्ज की है।

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की यह चौथी जीत है। इससे पहले पाक टीम ने नीदरलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया था। जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, न्यूजीलैंड की यह लगातार 4चौथी हार है। इससे पहले उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि इंग्लैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पर जीत हासिल हुई थी।

NZ vs PAK World Cup 2023: न्यूजीलैंड की पारी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा रन बने। उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 108 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं चोट से वापसी करते हुए कप्तान केन विलियम्सन के बल्ले ने भी आग उगला। विलियम्सन ने 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा डेवोन कॉन्वे ने 35, डेरिल मिचेल ने 29, मार्क चैपमैन ने 39 और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन का योगदान दिया। जबकि मिचेल सेंटनर 26 और टॉम लाथम 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के लिए गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ को 1-1 सफलता मिली। पिछले 27 वनडे मैच में ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहीन अफरीदी को कोई भी विकेट नहीं मिला, बल्कि 10 ओवर में 90 रन भी लुटाए। रन लुटाने के मामले में हारिस रऊफ (85 रन दिए) और हसन अली (82 रन दिये) भी पीछे नहीं रहे।

यह भी पढ़ें: NED vs AFG World Cup 2023: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया, पॉइंट टेबल में पाकिस्तान से निकला आगे

NZ vs PAK World Cup 2023: पाकिस्तान की पारी

402 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य देखकर ऐसा लग रहा था मानों आज का मुकाबला न्यूजीलैंड ही जीतेगी, लेकिन बारिश ने कीवी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 41 ओवर में 342 रन का लक्ष्य मिला। पाक टीम ने 25.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए ही थे। बारिश ने फिर खलल दाल दिया। इसके बाद मैच आगे नहीं बढ़ सका और डकवर्थ लुईस नियम (DLS Method) के तहत पाकिस्तान 21 रन से जीत गया।

पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने तूफानी शतक जड़ते हुए नाबाद 126 रन बनाए। वहीं कप्तान बाबर आजम ने भी फखर का साथ निभाते हुए नाबाद 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है। हालाकि न्यूजीलैंड की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका सेमीफ़ाइनल में पहुंच गया है।

गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी को एकमात्र विकेट मिली।

NZ vs PAK World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की यह 4वीं जीत है और 8 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के 5वें पादन पर पहुँच गई है। वहीं, न्यूजीलैंड के भी 8 मुकाबलों में 4 जीत जबकि 4 हार के साथ 8 अंक हैं। हालाकि बेहतर रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड पॉइंट टेबल के 4वें पायदान पर है।

NZ vs PAK World Cup 2023: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बने ये रिकॉर्ड

एक वनडे पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के

  • 12 – फखर ज़मान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
  • 11 – शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका, नैरोबी, 1996
  • 10 – अब्दुल रज्जाक बनाम एसए, अबू धाबी, 2010
  • 10 – फखर ज़मान बनाम एसए, जो’बर्ग, 2021

विश्व कप की एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा दस या अधिक छक्के

  • 17 – इयोन मोर्गन बनाम एएफजी, मैनचेस्टर, 2019
  • 16 – क्रिस गेल बनाम ZIM, कैनबरा, 2015
  • 11 – मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
  • 11 – फखर जमां बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*

विश्व कप की एक पारी में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक छक्के

  • 16 बनाम ज़िम्बाब्वे, किंग्स्टन, 2007
  • 13 बनाम न्यूज़ीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
  • 10 बनाम यूएई, नेपियर, 2015
  • 9 बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई, 2023
  • 9 बनाम बांग्लादेश, कोलकाता, 2023

विश्व कप संस्करण में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक छक्के

  • 18 – फखर ज़मान 2023*
  • 9 – इमरान नज़ीर 2007
  • 9 – अब्दुल्ला शफीक 2023
  • 8 – इफ्तिखार अहमद 2023
  • 7 – मिस्बाह उल हक 2015

वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोर

  • 160 – इमरान नज़ीर बनाम ZIM, किंग्स्टन, 2007
  • 131* – मोहम्मद रिज़वान बनाम एसएल, हैदराबाद, 2023
  • 126* – फखर ज़मान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
  • 119* – रमीज़ राजा बनाम न्यूज़ीलैंड, क्राइस्टचर्च, 1992

वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

  • 194 – सईद अनवर और डब्ल्यू वस्ती बनाम न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर, 1999
  • 194* – फखर जमान और बाबर आजम बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
  • 176 – अब्दुल्ला शफीक और एम रिजवान बनाम एसएल, हैदराबाद, 2023
  • 167 – रमिज़ राजा और सलीम मलिक बनाम इंग्लैंड, कराची, 1987

विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 9 – जावेद मियांदाद
  • 8 – बाबर आजम*
  • 7 – मिस्बाह-उल-हक
  • 6 – आमेर सोहेल
  • 6 – सईद अनवर

अधिकांश गेंदबाज़ों ने एकदिवसीय विश्व कप में 80+ रन दिए

  • 4 – श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2023
  • 3 – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 2015
  • 3 – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*

विश्व कप में सर्वाधिक 400 से अधिक टीम योग

  • 3 – दक्षिण अफ़्रीका
  • 1 – भारत
  • 1 – ऑस्ट्रेलिया
  • 1 – न्यूज़ीलैंड

वनडे में पाकिस्तान के विरुद्ध सर्वोच्च टीम स्कोर

  • 444/3 – इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2016
  • 401/6 – न्यूज़ीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
  • 392/6 – दक्षिण अफ़्रीका, सेंचुरियन, 2007
  • 373/3 – इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2019

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

  • न्यूज़ीलैंड द्वारा 401/6, बेंगलुरु, 2023*
  • ऑस्ट्रेलिया द्वारा 367/9, बेंगलुरु, 2023
  • श्रीलंका द्वारा 344/9, हैदराबाद, 2023
  • भारत द्वारा 336/5, मैनचेस्टर, 2019

एकदिवसीय मैचों में न्यूजीलैंड के लिए सर्वोच्च टीम स्कोर

  • 402/2 बनाम आयरलैंड, एबरडीन, 2008
  • 401/6 बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023*
  • 398/5 बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2015
  • 397/5 बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो, 2005
  • 393/6 बनाम वेस्ट इंडीज, वेलिंग्टन, 2015 (WC)

विश्व कप की एक पारी में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन

  • 0/90 – शाहीन अफरीदी बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
  • 1/85 – हारिस रऊफ बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
  • 1/84 – हसन अली बनाम भारत, मैनचेस्टर, 2019
  • 3/83 – हारिस रऊफ़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023

-24 वनडे पारियों में यह पहली बार है जब शाहीन अफरीदी को एक भी विकेट नहीं मिला।

इस विश्व कप में 11-40 ओवरों में न्यूजीलैंड

  • 202/0 बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद
  • 175/3 बनाम नीदरलैंड, हैदराबाद
  • 184/1 बनाम BAN, चेन्नई
  • 142/3 बनाम एएफजी, चेन्नई
  • 185/2 बनाम भारत, धर्मशाला
  • 219/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला
  • 241/3 बनाम पाक, बेंगलुरु

अपने पहले विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन

  • 532 – 2019 में जॉनी बेयरस्टो (11 पारी)
  • 522 – 2023 में रचिन रवींद्र (8 सराय)
  • 474 – बाबर आजम 2019 (8 पारी)
  • 465 – 2019 में बेन स्टोक्स (10 पारी)

25 वर्ष की आयु से पहले एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन

  • 523 – 2023 में रचिन रवीन्द्र*
  • 523 – 1996 में सचिन तेंदुलकर
  • 474 – 2019 में बाबर आजम
  • 372 – 2007 में एबी डिविलियर्स

एक कैलेंडर वर्ष में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन

  • 1489 – 2015 में मार्टिन गुप्टिल
  • 1376 – 2015 में केन विलियमसन
  • 1067 – 2000 में रोजर ट्वोज़
  • 1046 – 2015 में रॉस टेलर
  • 1018 – 2023 में डेरिल मिशेल*

इस विश्व कप में न्यूजीलैंड की दूसरे विकेट के लिए साझेदारी

  • 273* बनाम इंग्लैंड
  • 77 बनाम नीदरलैंड
  • 80 बनाम बांग्लादेश
  • 79 बनाम अफगानिस्तान
  • 10 बनाम भारत
  • 11 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 37 बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 180 बनाम पाकिस्तान

केन विलियमसन के आखिरी पांच वनडे स्कोर

  • 26 बनाम PAK
  • 85 बनाम PAK
  • 53 बनाम PAK
  • 78* बनाम BAN (WC)
  • 95 बनाम PAK

न्यूज़ीलैंड के लिए एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक

  • 3 – 2023 में रचिन रवींद्र*
  • 2 – 1975 में ग्लेन टर्नर
  • 2 – 2015 में मार्टिन गुप्टिल
  • 2 – 2019 में केन विलियमसन

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन

  • 1083* – केन विलियमसन (24 पारी)*
  • 1075 – स्टीफन फ्लेमिंग (33 पारी)
  • 1002 – रॉस टेलर (30 पारी)
  • 995 – मार्टिन गुप्टिल (27 पारी)
  • 909 – स्कॉट स्टायरिस (22 पारी)

एक विश्व कप संस्करण में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर

  • 5 – 1992 में मार्टिन क्रो
  • 5 – 2007 में स्कॉट स्टायरिस
  • 5 – 2023 में रचिन रवींद्र*

अपने पहले विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 5 – 1987 में डेविड बून
  • 5 – 1999 में राहुल द्रविड़
  • 5 – 2007 में केविन पीटरसन
  • 5 – 2011 में जोनाथन ट्रॉट
  • 5 – 2019 में जेसन रॉय
  • 5 – 2019 में बेन स्टोक्स
  • 5 – 2023 में रचिन रवींद्र*

विश्व कप में 1000 रन बनाने वाली सबसे कम पारियां

  • 19 – डेविड वार्नर/रोहित शर्मा
  • 20 – सचिन तेंदुलकर/एबी डिविलियर्स
  • 21 – विव रिचर्ड्स/सौरव गांगुली
  • 22 – मार्क वॉ / हर्शल गिब्स
  • 23 – तिलकरत्ने दिलशान

सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज (मैच के अनुसार)

  • 50 – शाहीन अफरीदी
  • 59 – वकार यूनिस
  • 60 – शोएब अख्तर
  • 65 – नवेद-उल-हसन
  • 66 – हसन अली*
  • 67 – उमर गुल

NZ vs PAK World Cup 2023: दोनो टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

One thought on “NZ vs PAK World Cup 2023: न्यूजीलैंड के लिए बारिश बनी विलेन, पाकिस्तान ने DLS के तहत 21 रन से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *