NZ vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड कप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता दक्षिण अफ्रीका, कीवियों के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

NZ vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड कप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता दक्षिण अफ्रीका, कीवियों के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

NZ vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (New Zealand Vs South Africa) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 190 रन से मात देकर नया इतिहास रच दिया है।

दरअसल प्रोटियाज टीम ने 24 साल बाद न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में हराया है। इससे पहले 1999 वर्ल्ड कप में उसे पिछली जीत मिली थी। जबकि 2003, 2007, 2011, 2015 और 2019 में हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड के इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका की यह 6वीं जीत है। चौकर्स कहे जाने वाली टीम इससे पहले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान को हरा चुकी है। जबकि नीदरलैंड के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, न्यूजीलैंड को लगातार 3वीं हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। जबकि इंग्लैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की थी।

NZ vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रासी वन डर डुसेन ने शतकीय पारी खेली।

डिकॉक ने 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 114 रन बने। डुसेन ने 9 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 133 रन बनाए। इसके बाद डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेलते हुए 30 गेंद पर 53 रन बना फिफ्टी जड़ी। जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा 24 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन 15 और एडेन मार्करम 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।

गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 2 विकेट झटके। जबकि ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को 1-1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN World Cup 2023: पाकिस्तान ने तोड़ा हार का क्रम, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

NZ vs SA World Cup 2023: न्यूजीलैंड की पारी

358 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के बालेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला और पूरी टीम 35.3 ओवर में 167 के कुल स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स (60 रन), विल यंग (33 रन) और कप्तान टॉम लाथम (24 रन) ने ही सबसी ज्यादा रन बनाए। बाकि कोई ही बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। डेवोन कॉन्वे 2, रचिन रवींद्र 9, कप्तान टॉम लाथम 4, ट्रेंट बोल्ट 9, जेम्स नीशम 0, मिशेल सैंटनर और टिम साउदी 7-7 रन बनाकर सस्ते में निपटे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी करते हुए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 4 शिकार किए। मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। जबकि गेराल्ड कोइत्जी ने 2 और कगिसो रबाडा ने 1 विकेट चटकाया।

NZ vs SA World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड

वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका की यह 6वीं जीत है और 12 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के टॉप पर पहुँच गई है। वहीं, न्यूजीलैंड के 7 मुकाबलों में 4 जीत जबकि 3 हार के साथ 8 अंक हैं। इस हार के साथ न्यूजीलैंड पॉइंट टेबल के 4वें पायदान पर खिसक गई है।

NZ vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में बने ये रिकॉर्ड

एकदिवसीय विश्व कप में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक छक्के

  • 22 – क्विंटन डी कॉक
  • 19 – एडम गिलक्रिस्ट
  • 15 – मार्क बाउचर
  • 15 – एमएस धोनी

एक विश्वकप संस्करण में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक रन

  • 545 – क्विंटन डी कॉक (2023)*
  • 541 – कुमार संगकारा (2015)
  • 465 – कुमार संगकारा (2011)
  • 453 – एडम गिलक्रिस्ट (2007)

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के लिए उच्चतम स्कोर

  • 169* – डेव कैलाघन, सेंचुरियन, 1994
  • 143 – हर्शल गिब्स, जॉबर्ग, 2003
  • 133 – रासी वैन डेर डुसेन, पुणे, 2023*

दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड के लिए उच्चतम स्कोर

  • 357/4, पुणे, 2023*
  • 324/4, सेंचुरियन, 2000
  • 314/7, सेंचुरियन, 1994
  • 306/6, जो’बर्ग में 2003

वर्ल्ड कप के एक सीजन में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के

  • 82 – 2023 में दक्षिण अफ़्रीका*
  • 76 – 2019 में इंग्लैंड
  • 68 – 2015 में वेस्टइंडीज
  • 67 – 2007 में ऑस्ट्रेलिया

विश्व कप में सर्वाधिक 350 से अधिक का योग

  • 9 – ऑस्ट्रेलिया
  • 9 – दक्षिण अफ़्रीका*
  • 4 – भारत

यह लगातार आठवीं पारी है जब दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300+ का आंकड़ा पार किया है।

इस विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका 41-50 ओवरों में

  • 137/2 बनाम श्रीलंका, दिल्ली
  • 79/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, लखनऊ
  • 143/2 बनाम इंग्लैंड, मुंबई
  • 144/2 बनाम BAN, मुंबई
  • 119/2 बनाम न्यूजीलैंड, पुणे*

विश्व कप के एक सीजन में किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक

  • 8 – 2015 में श्रीलंका
  • 8 – 2023 में दक्षिण अफ़्रीका*

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 200+ रन साझेदारी

  • 2 – दिलशान और थरंगा (श्रीलंका) 2011
  • 2 – डीकॉक और आर वैन डेर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका) 2023*

वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका की 11-40 ओवरों में बल्लेबाजी

  • 243/2 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (आरआर: 8.1)
  • 179/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, लखनऊ (आरआर: 5.97)
  • 143/7 बनाम नीदरलैंड, धर्मशाला (आरआर: 4.77) (43 ओवर का खेल)
  • 197/4 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (आरआर: 6.57)
  • 194/1 बनाम BAN, मुंबई (RR: 6.46)
  • 182/4 बनाम PAK, चेन्नई (RR: 6.06)
  • 190/1 बनाम न्यूजीलैंड, पुणे (आरआर: 6.50)*

वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 256* – जेपी डुमिनी और मिलर बनाम ZIM, हैमिल्टन, 2015
  • 247 – अमला और डुप्लेसिस बनाम आयरलैंड, कैनबरा, 2015
  • 221 – अमला और डिविलियर्स बनाम नीदरलैंड, मोहाली, 2011
  • 204 – डीकॉक और डुसेन बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
  • 200 – डीकॉक और डुसेन बनाम न्यूजीलैंड, पुणे 2023*

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक वनडे शतक

  • 27- हाशिम अमला
  • 25- एबी डिविलियर्स
  • 21 – क्विंटन डी कॉक*
  • 21 – हर्शल गिब्स
  • 17 – जैक्स कैलिस

वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक शतक

  • 5 – रोहित शर्मा (2019)
  • 4 – कुमार संगकारा (2015)
  • 4 – क्विंटन डी कॉक (2023)*

इस विश्व कप में एक टीम द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • 15 – न्यूज़ीलैंड*
  • 15 – दक्षिण अफ़्रीका*
  • 13 – पाकिस्तान
  • 12 – श्रीलंका

विश्व कप के एक सीजन में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन

  • 545* – 2023 में क्विंटन डी कॉक (7 पारी)*
  • 485 – 2007 में जैक्स कैलिस (9 पारी)
  • 482 – 2015 में एबी डिविलियर्स (7 पारी)
  • 443 – 2007 में ग्रीम स्मिथ (10 पारी)
  • 410 – 1992 में पीटर कर्स्टन (8 पारी)

पिछले सात वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका

  • 338/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 416/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 315/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 428/5 बनाम श्रीलंका
  • 311/7 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 399/7 बनाम इंग्लैंड
  • 382/5 बनाम बांग्लादेश

इस विश्व कप में डेवोन कॉनवे

  • पहले मैच में: 152*
  • अगले छह मैचों में: 32, 45, 20, 0, 28, 2

इस विश्व कप में 1-10 ओवरों में सर्वाधिक विकेट

  • 13 – मार्को जानसन*
  • 6 – दिलशान मदुशंका
  • 5 – जोश हेज़लवुड

विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ़्रीका की 1-10 ओवरों में गेंदबाजी

  • 94/2 बनाम श्रीलंका
  • 50/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 32/2 बनाम नीदरलैंड
  • 67/4 बनाम इंग्लैंड
  • 35/3 बनाम बांग्लादेश
  • 58/2 बनाम पाक
  • 51/2 बनाम न्यूजीलैंड*

इस विश्व कप में अपने पहले विकेट के लिए कोएत्ज़ी द्वारा ली गई गेंदें

  • 2 बनाम श्रीलंका
  • 13 बनाम नीदरलैंड
  • 7 बनाम इंग्लैंड
  • 11 बनाम बांग्लादेश
  • 5 बनाम PAK
  • 3 बनाम न्यूजीलैंड

इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वें विकेट की समाप्ति पर स्कोर

  • 150 – श्रीलंका, दिल्ली
  • 65 – ऑस्ट्रेलिया, लखनऊ
  • 82 – नीदरलैंड, धर्मशाला
  • 67 – इंग्लैंड, मुंबई
  • 58 – बांग्लादेश, मुंबई
  • 141 – पाक, चेन्नई
  • 90 – न्यूजीलैंड, पुणे

पहले विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन

  • 415 – रचिन रवीन्द्र 2023 में (7 पारी)
  • 345 – 2023 में डेरिल मिशेल (6 पारी)*
  • 333 – 1957 में ग्लेन टर्नर (4 पारी)

विश्व कप संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट:

  • 17 – लांस क्लूजनर (1999)
  • 17 – मोर्ने मोर्कल (2015)
  • 16 – मार्को जानसन (2023)*
  • 16 – एलन डोनाल्ड (1999)

इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए:

  • मैच – 11
  • जीता – 10
  • हारे – 1 (बनाम ऑस्ट्रेलिया)

न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी वनडे हार (रनों से)

  • 215 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंट जॉर्ज, 2007 (डब्ल्यूसी)
  • 210 बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2015
  • 203 बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन, 2014
  • 190 बनाम भारत, विजाग, 2016
  • 190 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पुणे, 2023*

– 2017 में वेलिंगटन में 159 रन की जीत को पीछे छोड़ते हुए यह वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत है।

– यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने 1999 संस्करण के बाद छह प्रयासों में एकदिवसीय विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड को हराया है।

NZ vs SA World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोइत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

One thought on “NZ vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड कप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता दक्षिण अफ्रीका, कीवियों के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *