NZ vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका (New Zealand Vs Sri Lanka) के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां कीवी टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट मात देकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की 5वीं जीत है। इससे पहले उसे इंग्लैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी श्रीलंका की यह 7वीं हार रही। इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। जबकि नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जीत नसीब हुई।
NZ vs SL World Cup 2023: श्रीलंका की पारी
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई पूरी टीम 46.4 ओवर में 171 के कुल स्कोर पर सिमट गई। 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। इसके अलावा महीश तीक्ष्णा ने नाबाद 38 और धनंजय डिसिल्वा-दिलशान मदुशंका ने 19-19 रन का योगदान दिया। वहीं, पथुम निसांका 2, कप्तान कुसल मेंडिस 6, सदीरा समरविक्रमा 1, चरिथ असालंका 8, एंजेलो मैथ्यूज 16, चमिका करुणारत्ने 6 और दुष्मंथा चमीरा 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।
गेंदबाजी पक्ष न्यूजीलैंड के लिए मैन ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सेंटनर की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट झटके। जबकि टिम साउदी को 1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: ENG vs NED World Cup 2023: वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी नीदरलैंड, इंग्लैंड ने 160 रन से हराया
NZ vs SL World Cup 2023: न्यूजीलैंड की पारी
172 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही और 23.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल की। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रन का योगदान दिया। कप्तान केन विलियम्सन 14, मार्क चैपमैन 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 17 और टॉम लाथम नाबाद 2 रन बनाए।
गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्ष्णा को 1-1 सफलता मिली।
NZ vs SL World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे न्यूजीलैंड-श्रीलंका
न्यूजीलैंड की यह वर्ल्ड कप 2023 में 5वीं जीत है और 10 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल के 4वें पायदान पर है। साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। वहीं, सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंका के 9 मुकाबलों में 2 जीत और 7 हार के साथ 4 अंक हैं और पॉइंट टेबल के 9वें स्थान पर है।
NZ vs SL World Cup 2023: न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच में बने ये रिकॉर्ड
25 वर्ष की आयु से पहले एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन:
- 565* – रचिन रवींद्र (2023)
- 523 – सचिन तेंदुलकर (1996)
- 474 – बाबर आज़म (2019)
- 372 – एबी डिविलियर्स (2007)
पहले विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन
- 565* – रचिन रवींद्र (2023)
- 532 – जॉनी बेयरस्टो (2019)
- 474 – बाबर आज़म (2019)
- 465 – बेन स्टोक्स (2019)
- 461 – राहुल द्रविड़ (1999)
वनडे में श्रीलंका द्वारा 10वें विकेट की खेली गई सर्वाधिक गेंद
- 87 – डी मदुशंका, एम थीक्षाना बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
- 60 – जे मुबारक, सीआरडी फर्नांडो बनाम इंग्लैंड, दांबुला, 2007
- 47 – रसेल अर्नोल्ड, पीडब्लू गुनारत्ने बनाम एसए, किम्बर्ली, 2002
वनडे में नंबर 9 या उससे निचले बल्लेबाज द्वारा खेली गई गेंदें
- 92 – जेपी यादव (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, बुलावायो, 2005
- 91 – महेश थीक्षाना (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
- 91 – रॉल लुईस (वेस्टइंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, ब्लोमफोंटेन, 1999
- 86 – डैरेन गफ़ (इंग्लैंड) बनाम PAK, लीड्स, 2001
विश्व कप में 10वें विकेट की साझेदारी में सर्वाधिक गेंदों का सामना किया गया
- 87 – महेश थीक्षाना, दिलशान मधुशंका (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
- 71 – टिम डी लीडे, जेरोन स्मिट्स (एनईडी) बनाम इंग्लैंड, ईस्ट लंदन, 2003
- 62 – ब्रैड हैडिन, पैट कमिंस (एयूएस) बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2015
- 60 – जेम्स फ्रैंकलिन, जीतन पटेल (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, किंग्स्टन, 2007
पिछला विश्व कप रिकॉर्ड: 83 – एंडी बिचेल (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, गकेबरहा, 2003
विश्व कप में श्रीलंका के लिए 9वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 43- डी मदुशंका, एम थीक्षाना बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
- 35 – आरजी डी अलविस, आरजे रत्नायके बनाम इंग्लैंड, टॉनटन, 1983
- 34 – एचएमसीएम बंडारा, एमएफ महारूफ बनाम एयूएस, सेंट जॉर्ज, 2007
- 33 – वीबी जॉन, आरजे रत्नायके बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1983
CWC 2023 में मध्य ओवरों में सर्वाधिक विकेट (11-40)
- 16 – एडम ज़म्पा
- 13 – मिशेल सैंटनर
- 12 – जेराल्ड कोएत्ज़ी
- 12 – केशव महाराज
- 11 – रविन्द्र जड़ेजा
विश्व कप संस्करण में न्यूजीलैंड के स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट
- 16 – डेनियल विटोरी (2007)
- 16 – मिशेल सैंटनर (2023)
- 15 – डेनियल विटोरी (2015)
2011 के बाद से विश्व कप में सबसे किफायती 10 ओवर का स्पैल
- 2/16 – मोहम्मद हफीज (PAK) बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2011
- 4/18 – डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) बनाम एएफजी, नेपियर, 2015
- 3/21 – एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023
- 2/22 – मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, 2023
विश्व कप 2023 में एक पारी में 1-10 ओवरों में 5 से अधिक विकेट खोने वाली टीमें
- 14/6 – SL बनाम IND, मुंबई WS, 2023
- 74/5 – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023*
विश्व कप 2023 में 1-10 ओवरों में सर्वाधिक विकेट खोने वाली टीमें
- 20 – श्रीलंका
- 18 – बांग्लादेश
- 16 – इंग्लैंड
- 14 – नीदरलैंड
श्रीलंका के लिए विश्व कप में सबसे तेज़ अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)
- 20 – एंजेलो मैथ्यूज बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट, 2015
- 22 – कुसल परेरा बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
- 22 – दिनेश चंडीमल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2015
- 25 – कुसल मेंडिस बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली, 2023
600 अंतरराष्ट्रीय विकेटों के साथ न्यूजीलैंड के गेंदबाज
- 732 – टिम साउदी
- 705 – डेनियल विटोरी
- 600* – ट्रेंट बोल्ट
विश्व कप में 50 विकेट लेने वाली पारी
- 19 – मिशेल स्टार्क
- 25 – लसिथ मलिंगा
- 29- ट्रेंट बोल्ट
- 30 – ग्लेन मैकग्राथ
- 30 – मुथैया मुरलीधरन
- 33 – वसीम अकरम
विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज (गेंदों के आधार पर)
- 941 – मिशेल स्टार्क
- 1187 – लसिथ मलिंगा
- 1540 – ग्लेन मैकग्राथ
- 1543 – ट्रेंट बोल्ट
- 1562 – एम मुरलीधरन
- 1748 – वसीम अकरम
वनडे विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 71 – ग्लेन मैकग्राथ
- 68 – मुथैया मुरलीधरन
- 59-मिशेल स्टार्क
- 56 – लसिथ मलिंगा
- 55 – वसीम अकरम
- 51 – ट्रेंट बोल्ट
NZ vs SL World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
One thought on “NZ vs SL World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का दावा किया मजबूत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया”