PAK vs AUS World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हराया

PAK vs AUS World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हराया

PAK vs AUS World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर और मिचेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान को 62 हराया।

इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी जीत है। इससे पहले कंगारू टीम भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं श्रीलंका को 5 विकेट से हराया था। रही बात पाकिस्तान की तो उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलाका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। जबकि टीम इंडिया के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

PAK vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की पारी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। टीम के लिए डेविड वार्नर (163 रन) और मिचेल मार्श (121 रन) की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस 21, जोश इंगलिश 13, मार्नस लाबुशेन 8, स्टीव स्मिथ 7, पैट कमिंस 6 और मिचेल स्टार्क 2 रन बनाकर आउट हुए। जबकि ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड बिना खाते ही पवैलियन लौटे।

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी ने 5 और हारिस रऊफ ने 3 शिकार किए। जबकि उसामा मीर को 1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: IND vs BAN World Cup 2023: भारत की लगातार चौथी जीत, विराट के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

PAK vs AUS World Cup 2023: टीम इंडिया की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 45.3 ओवर में 305 के कुल स्कोर पर ही ढेर हो गई। इमाम उल हक ने 70 और अब्दुल्लाह शफीक के 64 रन की पारी खेलकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन पाकिस्तानी टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। मोहम्मद रिजवान 46, सऊद शकील 30, इफ्तिखार अहमद 26, कप्तान बाबर आजम 18, मोहम्मद नवाज 14, शाहीन अफरीदी 10 और हसन अली 8 रन बनाकर आउट हुए। जबकि उसामा मीर बिना खाते ही पवैलियन लौटे।

गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। पैट कमिंस और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली।

PAK vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की जीत से पॉइंट टेबल में उलटफेर

पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते ही ऑस्ट्रेलिया के 4 मैच में 4 अंक हो गए हैं और पॉइंट टेबल में यह टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के 4 मैच में 4 अंक हैं लेकिन खराब रन रेट के कारण वह 5वें पादन पर पहुँच गई है।

PAK vs AUS World Cup 2023: भारत-बांग्लादेश मैच में बने ये रिकॉर्ड

PAK vs AUS World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

  • 71 – ग्लेन मैक्ग्राथ
  • 68 – मुथैया मुरलीधरन
  • 56 – लसिथ मलिंगा
  • 55 – वसीम अकरम
  • 55-मिशेल स्टार्क

PAK vs AUS World Cup 2023: एक वनडे में सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप

  • 398 – SL बनाम ZIM, पल्लेकेले, 2011
  • 393 – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक, बेंगलुरु, 2023
  • 377 – आईआरई बनाम वेस्टइंडीज, डबलिन, 2019
  • 368 – इंग्लैंड बनाम एसएल, लीड्स, 2006
  • 341 – भारत बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2009

PAK vs AUS World Cup 2023: विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक छक्के

  • 33 – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
  • 31 – न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
  • 31 – SA बनाम SL, दिल्ली, 2023
  • 25 – ऑस्ट्रेलिया बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023
  • 22 – PAK बनाम ZIM, किंग्स्टन, 2007
  • 22 – WI बनाम ZIM, कैनबरा, 2022

PAK vs AUS World Cup 2023: विश्व कप में लगातार 4 से अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

  • 2 – गैरी गिल्मर, 1975
  • 2 – शेन वार्न, 1999
  • 2 – मिशेल जॉनसन, 2011
  • 2 – ब्रेट ली, 2011
  • 2 – मिचेल स्टार्क, 2019
  • 2 – एडम ज़म्पा, 2023

PAK vs AUS World Cup 2023: विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 178 – डेविड वार्नर बनाम अफ़्गनिस्तन, पर्थ, 2015
  • 166 – डेविड वार्नर बनाम BAN, नॉटिंघम, 2019
  • 163 – डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
  • 158 – मैथ्यू हेडन बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2007
  • 153 – एरोन फिंच बनाम एसएल, द ओवल, 2019

PAK vs AUS World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए विश्व कप के पहले मैच में दिए गए सर्वाधिक रन

  • 1/82 (9 ओवर)- उसामा मीर बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023
  • 2/70 (10 ओवर) – शाहीन अफरीदी बनाम ऑस्ट्रेलिया, टॉनटन, 2019
  • 2/63 (10 ओवर) – शादाब खान बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2019
  • 1/63 (12 ओवर) – सरफराज नवाज़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, लीड्स, 1975

PAK vs AUS World Cup 2023: विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टीम स्कोर

  • 417/6 बनाम एएफजी, पर्थ, 2015
  • 381/5 बनाम BAN, नॉटिंघम, 2019
  • 377/6 बनाम एसए, बैसेटेरे, 2007
  • 376/9 बनाम एसएल, सिडनी, 2015
  • 367/9 बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023

PAK vs AUS World Cup 2023: विश्व कप खेल की दोनों पारियों में शतकीय शुरुआती साझेदारियाँ

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, बैसेटेरे, 2007
  • SL बनाम ZIM, पल्लेकेले, 2011
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

PAK vs AUS World Cup 2023: वनडे में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

  • 141 – मोहसिन खान, मुदस्सर नज़र, मेलबर्न, 1985
  • 134 – अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बेंगलुरु, 2023
  • 129 – मोहम्मद हफीज, नासिर जमशेद, शारजाह, 2012
  • 126 – अहमद शहजाद, सरफराज अहमद, दुबई, 2014

PAK vs AUS World Cup 2023: विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

  • 194 – सईद अनवर, वजाहतुल्लाह वस्ती बनाम न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर, 1999
  • 159 – माजिद खान, सादिक मोहम्मद बनाम एसएल, नॉटिंघम, 1975
  • 134 – अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023
  • 120 – अहमद शहजाद, सरफराज अहमद बनाम आईआरई, एडिलेड, 2015
  • 113* – कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2011
  • 99 – माजिद खान, सादिक मोहम्मद बनाम ऑस्ट्रेलिया, नॉटिंघम, 1979

PAK vs AUS World Cup 2023: सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले स्पिनर

  • 78 – सकलैन मुश्ताक
  • 80 – राशिद खान
  • 84 – अजंता मेंडिस
  • 88-कुलदीप यादव
  • 89-इमरान ताहिर
  • 89 – एडम ज़म्पा

PAK vs AUS World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

One thought on “PAK vs AUS World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *