PAK vs BAN World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश (Pakistan Vs Bangladesh) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां पाकिस्तान हार का क्रम तोड़ते हुए बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी।
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की यह तीसरी जीत है। इससे पहले पाक टीम ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। हालाकि उसके बाद उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका से लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बांग्लादेश को लगातार 6वीं हार का सामना करना पड़ा है। उसे सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ जीत नसीब हुई थी, जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
PAK vs BAN World Cup 2023: बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 45.1 ओवर में 204 के कुल स्कोर पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि लिटन दास ने 45 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 43 रन का योगदान दिया। वहीं, मेहदी हसन मिराज 25, तंजीद हसन 0, नजमुल हुसैन शान्तो 4, मुश्फिकुर रहीम 5, तोहिद हृदोय 7, तस्कीन अहमद 6 और मुस्तफिजुर रहमान 3 रन बनाकर आउट हुए।
गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3-3 विकेट लिए। हारिस रऊफ को 2 विकेट मिले। जबकि इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर को 1-1 सफलता मिली।
PAK vs BAN World Cup 2023: पाकिस्तान की पारी
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 32.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 205 रन बनाकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच रहे फखर जमान ने पाकिस्तान के लिए 81 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा अब्दुल्ला शफीक ने भी 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान बाबर आजम 9 रन के निजी स्कोर पर पवैलियन पहुंचे। वहीं, मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी पक्ष बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ही इकलौते विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 शिकार किए।
PAK vs BAN World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे पाकिस्तान-बांग्लादेश
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की यह तीसरी जीत है और 6 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश को 7 मुकाबलों में 1 जीत जबकि 6 हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होह गया है। 1 जीत के साथ उसके 2 अंक हैं, और वह पॉइंट टेबल के 9वें पायदान पर है।
PAK vs BAN World Cup 2023: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में बने ये रिकॉर्ड
विश्व कप संस्करण में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
- 5 – जावेद मियांदाद, 1992
- 4 – मिस्बाह-उल-हक, 2015
- 4- बाबर आजम, 2019
- 4 – अब्दुल्ला शफीक, 2023
विश्व कप की एक पारी में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक छक्के
- 16 बनाम ZIM, किंग्स्टन, 2007
- 10 बनाम यूएई, नेपियर, 2015
- 9 बनाम एएफजी, चेन्नई, 2023
- 9 बनाम BAN, कोलकाता, 2023
- 8 बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई, 2023
विश्व कप रन-चेज़ में पाकिस्तान द्वारा 6 RPO से अधिक स्कोर
- 7.13 बनाम श्रीलंका, हैदराबाद, 2023 (लक्ष्य: 345, जीता)
- 6.70 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023 (लक्ष्य: 368, हार)
- 6.30 बनाम BAN, कोलकाता, 2023 (लक्ष्य: 205, जीता)
- 6.22 बनाम यूएई, गुजरांवाला, 1996 (लक्ष्य: 110, जीता)
विश्व कप की एक पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के
- 8 – इमरान नज़ीर बनाम ZIM, किंग्स्टन, 2007
- 7 – फखर ज़मान बनाम BAN, कोलकाता, 2023
- 4 – इफ्तिखार अहमद बनाम एएफजी, चेन्नई, 2023
विश्व कप में पाकिस्तान के लिए 100 से अधिक ओपनिंग साझेदारियाँ
- 194 – सईद अनवर, वजाहतुल्लाह वस्ती बनाम न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर, 1999 एसएफ
- 159 – माजिद खान, सादिक मोहम्मद बनाम एसएल, नॉटिंघम, 1975
- 134 – अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023
- 128 – अब्दुल्ला शफीक, फखर ज़मान बनाम BAN, कोलकाता, 2023
- 120 – अहमद शहजाद, सरफराज अहमद बनाम आईआरई, एडिलेड, 2015
- 113* – कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2011 क्यूएफ
नॉटिंघम 1975 मैच को छोडकर, उपरोक्त छह में से पांच रन-चेज़ में आए हैं।
पाकिस्तान के लिए प्रथम विश्व कप में चार (या अधिक) 50+ स्कोर
- 2019 में 4 बाबर आज़म (1 X 100, 3 X 50s)
- 2023 में 4 अब्दुल्ला शफीक (1 X 100, 3 X 50s)
विश्व कप में शाहीन अफरीदी बनाम बांग्लादेश
- 6/35 (9.1 ओवर) – लॉर्ड्स, 2019
- 3/23 (9 ओवर) – कोलकाता, 2023
पाकिस्तान के लिए विश्व कप में सर्वाधिक विकेट (औसत के साथ)
- 55 – वसीम अकरम (23.83)
- 35 – वहाब रियाज़ (26.45)
- 34 – इमरान खान (19.26)
- 32 – शाहीन अफरीदी (17.28)
- 30 – शाहिद अफरीदी (27.70)
- 30-शोएब अख्तर (25.50)
CWC 2023 में 1-10 ओवरों में सर्वाधिक विकेट खोने वाली टीमें
- 16 – बांग्लादेश
- 13 – इंग्लैंड
- 11 – नीदरलैंड
सबसे तेज़ 100 एकदिवसीय विकेट (गेंदों के आधार पर)
- 2139 – राशिद खान
- 2225 – संदीप लामिछाने
- 2452 – मिशेल स्टार्क
- 2526 – शाहीन अफरीदी
- 2686 – मुस्तफिजुर रहमान
सबसे तेज़ 100 वनडे विकेट (मैचों के अनुसार)
- 42-संदीप लामिछाने
- 44- राशिद खान
- 51 – शाहीन अफरीदी
- 52-मिशेल स्टार्क
- 53- सकलैन मुश्ताक
PAK vs BAN World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, तोहिद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।
One thought on “PAK vs BAN World Cup 2023: पाकिस्तान ने तोड़ा हार का क्रम, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया”