PAK vs SA World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार चौथी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट से हराया

PAK vs SA World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार चौथी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट से हराया

PAK vs SA World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मैच पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका (Pakistan vs South Africa) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से मात दी।

दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप 2023 में पांचवीं जीत है। इससे पहले प्रोटियाज टीम ने श्रीलंका को 102 रन, ऑस्ट्रेलिया को 134 रन, इंग्लैंड को 229 रन, बांग्लादेश को 149 रन से हराया है। जबकि नीदरलैंड के खिलाफ उसे उलटफेर का शिकार होना पड़ा और 38 रन से हार झेलनी पड़ी। वहीं, पाकिस्तान की यह चौथी लगातार हार है। उसे अपने शुरुआती दो मुकाबलों में नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ ही जीत मिली थी। उसके बाद पाकिस्तान की टीम को भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के हाथों हार मिली है।

PAK vs SA World Cup 2023: पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 46.4 ओवर में 270 के कुल स्कोर पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील (52 रन) और बाबर आजम (50 रन) की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा शादाब खान ने 43, मोहम्मद रिजवान 31, मोहम्मद नवाज 24 और इफ्तिखार अहमद ने 21 रन का योगदान दिया। जबकि सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक 9 और इमाम उल हक 12 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। शाहीन अफरीदी 2 और मोहम्मद वसीम जूनियर 7 रन के निजी स्कोर पर पवैलियन पहुंचे।

गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका सबसे ज्यादा विकेट मैन ऑफ द मैच रहे तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। जबकि मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। वहीं, गेराल्ड कोएत्जी को 2 और लुंगी एंगिडी को 1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: SL vs ENG World Cup 2023: वर्ल्ड कप में श्रीलंका से लगातार 5वां वनडे हारा इंग्लैंड, बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स

PAK vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाकर टूर्नामेंट में 5वीं जीत हासिल की। प्रोटियाज टीम के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 91 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा 28, क्विंटन डिकॉक 24, रसी वान डर डुसेन 21, हेनरिक क्लासेन 12, डेविड मिलर 29, मार्को यानसेन 20, गेराल्ड कोएत्जी 10 और लुंगी एंगिडी 4 रन बनाकर आउट हुए। जबकि केशव महाराज 7 और तबरेज शम्सी 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

लगातार हार का सामना कर रही पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर और ओसामा मीर को 2-2 सफलता मिली।

PAK vs SA World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान

दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप 2023 में यह 5वीं जीत है और 10 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान को 6 मुकाबलों में सिर्फ दो जीत नसीब हुई है। दो जीत के साथ पाकिस्तानी टीम के 4 अंक हैं, और पॉइंट टेबल 6वें पायदान पर काबिज है।

PAK vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान मैच में बने ये रिकॉर्ड

  • पहली बार पाकिस्तान विश्व कप में लगातार चार मैच हारा है

विश्व कप में एक विकेट से जीत

  • वेस्टइंडीज बनाम पाक बर्मिंघम 1975
  • पाक बनाम वेस्टइंडीज़ लाहौर 1987
  • एसए बनाम एसएल प्रोविडेंस 2007
  • इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 2007
  • एएफजी बनाम स्को डुनेडिन 2015
  • न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2015
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम पाक चेन्नई 2023*

1999 के बाद से सात प्रयासों में पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप मैच (ODI/T20I) में पाकिस्तान को हराया है।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका द्वारा सर्वाधिक सफल चेज़

  • 297 बनाम भारत नागपुर 2011
  • 271 बनाम पाक चेन्नई 2023**
  • 254 बनाम भारत होव 1999

यह 1998 में पूर्वी लंदन में 251 रनों को पीछे छोड़ते हुए सभी एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सबसे सफल चेज़ है।

विश्व कप में पाकिस्तान द्वारा 270+ का बचाव

  • 1975-2019: 15 मैट | 14 जीत | 1 हार
  • 2023: 3 मैट | 1 जीत | 2 हार

विश्व कप मैच में सर्वाधिक खिलाड़ी कैच आउट हुए

  • 18 पाक बनाम दक्षिण अफ्रीका चेन्नई 2023 *
  • 17 पाक बनाम दक्षिण अफ्रीका ऑकलैंड 2015
  • 17 श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड होबार्ट 2015

विश्व कप 2023 में डेथ ओवरों में पाकिस्तान (41-50)

  • 59/4 बनाम नीदरलैंड
  • 74/1 बनाम श्रीलंका
  • 4/2 बनाम भारत
  • 33/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 91/3 बनाम अफ़ग़ानिस्तान
  • 45/4 बनाम दक्षिण अफ्रीका

विश्व कप में बाएं हाथ के कलाई स्पिनर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

  • 4/27 ब्रैड हॉग बनाम नीदरलैंड बैसेटेरे 2007
  • 4/29 ब्रैड हॉग बनाम न्यूजीलैंड सेंट जॉर्ज 2007
  • 4/60 तबरेज़ शम्सी बनाम पाक चेन्नई 2023

WC 2023 में बाएं हाथ के कलाई स्पिनर बनाम पाक

  • कुलदीप यादव 2/35 (10 ओवर)
  • नूर अहमद 3/49 (10 ओवर)
  • तबरेज़ शम्सी 4/60 (10 ओवर)

विश्व कप 2019 के बाद से बाबर आजम बनाम दक्षिण अफ्रीका

  • 69(80)
  • 103(104)
  • 31(33)
  • 94(82)
  • 50*(64)

विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका

  • सर्वाधिक अतिरिक्त लुटाए (111*)
  • सर्वाधिक नो बॉल फेंकी गई (10*)
  • श्रीलंका के 79 के बाद दूसरा सर्वाधिक वाइड रन (67*)

विश्व कप 2023 में 1-10 ओवरों में सर्वाधिक विकेट

  • 10 मार्को यानसेन
  • 5 दिलशान मदुशंका
  • 4 रीस टॉपले

PAK vs SA World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

One thought on “PAK vs SA World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार चौथी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *