SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में, रविवार को भारत से मुकाबला

SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में, रविवार को भारत से मुकाबला

SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (South Africa vs Australia) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीकी टीम को 3 विकेट से मात देकर 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

5 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 में यह 8वीं जीत है। इससे पहले लीग स्टेज मुकाबलों में कंगारू टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को मात दी है। जबकि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को इस हार के साथ वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के फाइनल में 8वीं बार पहुंची है। वहीं, 8 साल बाद वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी। कंगारू टीम 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। जबकि 1975 और 1996 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में बाहर होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया अब 19 नवंबर को होने वाले फाइनल में भारत से भिड़ेगा।

SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: दक्षिण अफ्रीका की पारी

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन ही बना सकी। प्रोटियाज टीम के 9 बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सबसे ज्यादा डेविड मिलर ने 101 रन बनाकर शानदार शतक जड़ा। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन 47 रनों का योगदान दिया। वहीं, गेराल्ड कोइत्जे 19, एडेन मार्करम-कगीसो रबाडा ने 10-10, क्विंटन डिकॉक 3, रसी वान डर डुसेन 6, केशव महाराज 4, और कप्तान बावुमा-मार्को यानसेन बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 3-3 शिकार किए। जबकि जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने 2-2 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ CWC 2023 1st Semifinal: न्यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, कोहली-अय्यर के बाद छाए शमी

SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: ऑस्ट्रेलिया की पारी

213 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने 47.2 ओवर 7 विकेट खोकर 215 रन बनाकर फ़ाइनल में जगह पक्की की। आसान से दिख रहे लक्ष्य को पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को काफी संघर्ष करना पड़ा। ट्रैविस हेड ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 29, स्टीव स्मिथ ने 30 और जोश इंगलिस 28 रन का योगदान दिया। वहीं, मिचेल मार्श 0, मार्नस लाबुशेन 18 और ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मिचेल स्टार्क 16 और पैट कमिंस 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोइत्जे और तबरेज शम्सी ने 2-2 झटके। इसके अलावा कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज ने 1-1 सफलता मिली।

SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: भारत-न्यूजीलैंड मैच में बने ये रिकॉर्ड

  • यह विश्व कप (2003 के बाद) में दूसरी बार भारत vs ऑस्ट्रेलिया फाइनल होगा। इसके अलावा वर्ल्ड फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका भी दो बार (1996 और 2007) भिड़ चुकी हैं।

विश्व कप नॉकआउट में सबसे कम जीत का अंतर (विकेट द्वारा)

  • 3 विकेट – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2023 एसएफ
  • 4 विकेट – PAK बनाम NZ, ऑकलैंड, 1992 SF
  • 4 विकेट – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ऑकलैंड, 2015 एसएफ (1 गेंद शेष, डीएलएस)
  • 4 विकेट – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1975 एसएफ

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा हार

  • 7 – न्यूज़ीलैंड
  • 4 – भारत
  • 4 – पाकिस्तान
  • 4 – दक्षिण अफ़्रीका

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक जीत

  • 11 – ऑस्ट्रेलिया (2003)
  • 11 – ऑस्ट्रेलिया (2007)
  • 10* – भारत (2023)
  • 9 – भारत (2003)
  • 8 – श्रीलंका (2007)
  • 8 – न्यूजीलैंड (2015)
  • 8* – ऑस्ट्रेलिया (2023)

2016 से वनडे में AUS बनाम SA:

  • मैच: 22
  • दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 16
  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 5
  • बेनतीजा: 1

– आज से पहले, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार एकदिवसीय मैच जीते थे – सभी 100 से अधिक रनों से।

विश्व कप फ़ाइनल के लिए सबसे अधिक बार क्वालीफाई करने वाली टीमें

  • 8 – ऑस्ट्रेलिया
  • 4 – इंग्लैंड
  • 4 – भारत
  • 3 – वेस्ट इंडीज
  • 3 – श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक विकेट

  • 20 – जेराल्ड कोएत्ज़ी (2023)
  • 17 – लांस क्लूजनर (1999)
  • 17 – मोर्ने मोर्कल (2015)
  • 17 – मार्को जानसन (2023)

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक विकेटकीपिंग शिकार

  • 21 – एडम गिलक्रिस्ट (2003)
  • 21 – टॉम लैथम (2019)
  • 20 – एलेक्स कैरी (2019)
  • 20 – क्विंटन डी कॉक (2023)
  • 17 – कुमार संगकारा (2003)
  • 17 – एडम गिलक्रिस्ट (2007)

– क्विंटन डी कॉक एक ही विश्व कप संस्करण में दो बार 500 से अधिक रन और 20 डिसमिसल करने वाले एकमात्र विकेटकीपर बन गए।

दो (या अधिक) विश्व कप संस्करणों में 500 से अधिक रन

  • सचिन तेंदुलकर (1996 और 2003)
  • रोहित शर्मा (2019 और 2023)
  • डेविड वार्नर (2019 और 2023)

ICC वनडे टूर्नामेंट नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक

  • 116* – हर्शल गिब्स बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस, सीटी 2002 एसएफ
  • 113* – जैक्स कैलिस बनाम श्रीलंका, ढाका, सीटी 1998 एसएफ
  • 101 – डेविड मिलर बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, सीडब्ल्यूसी 2023 एसएफ

सीडब्ल्यूसी नॉकआउट में जोश हेज़लवुड

  • 36 ओवर में 7/118, सात मेडन, ईआर: 3.27

विश्व कप में नंबर 5 या उससे नीचे के दो या अधिक शतक

  • 3 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 2 – डेविड मिलर

नंबर 5 या उससे नीचे सबसे ज्यादा वनडे शतक

  • 8 – जोस बटलर
  • 7- एमएस धोनी, युवराज सिंह
  • 6 – एबी डिविलियर्स, इयोन मोर्गन, एंड्रयू साइमंड्स, सिकंदर रजा, डेविड मिलर

नंबर 5 या उससे नीचे की टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक

  • 3 – क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड) बनाम भारत
  • 3 – इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 3 – केविन पीटरसन (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 3 – डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे में सर्वाधिक शतक

  • 5 – फाफ डु प्लेसिस
  • 5 – डेविड वार्नर
  • 3 – क्विंटन डी कॉक
  • 3 – हर्शल गिब्स
  • 3 – डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक वनडे छक्के

  • 200 – एबी डिविलियर्स
  • 138-डेविड मिलर
  • 137 – जैक्स कैलिस
  • 128 – हर्शल गिब्स
  • 118 – क्विंटन डी कॉक

विश्व कप नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 101 – डेविड मिलर बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, 2023 एसएफ
  • 82 – फाफ डु प्लेसिस बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2015 एसएफ
  • 78* – क्विंटन डी कॉक बनाम एसएल, सिडनी, 2015 क्यूएफ

ICC वनडे टूर्नामेंट नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक

  • 116* – हर्शल गिब्स बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस, सीटी 2002 एसएफ
  • 113* – जैक्स कैलिस बनाम एसएल, ढाका, सीटी 1998 एसएफ
  • 101 – डेविड मिलर बनाम एयूएस, कोलकाता, सीडब्ल्यूसी 2023 एसएफ

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर

  • 12/2 बनाम न्यूजीलैंड, सेंट जॉर्ज, 2007
  • 18/2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ईडन गार्डन्स, 2023 एसएफ
  • 27/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2007 एसएफ
  • 28/2 बनाम ZIM, हैमिल्टन, 2015

एकदिवसीय में जोश हेज़लवुड द्वारा सबसे अधिक बार आउट हुए बल्लेबाज

  • 8 – क्विंटन डी कॉक
  • 5 – जिमी नीशम
  • 5-विराट कोहली

वनडे में क्विंटन डी कॉक को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

  • 8 – जोश हेज़लवुड
  • 5 – ट्रेंट बोल्ट
  • 4 – मिशेल स्टार्क
  • 4 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 4 – लसिथ मलिंगा

SA vs AUS CWC 2023 2nd Semifinal: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *