SA vs BAN World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 23वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश (South Africa vs Bangladesh) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से मात देकर एक और बड़ी जीत हासिल की है।
वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत है। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका को 102, ऑस्ट्रेलिया को 134 और इंग्लैंड को 229 रन से रौंदा था। हालाकि नीदरलैंड के खिलाफ उसे उलटफेर का शिकार होना पड़ा और 38 रन से हार झेलनी पड़ी। वहीं, बांग्लादेश की यह लगातार चौथी हार है। उसे अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी। उसके बाद इंग्लैंड से 137 रन, न्यूजीलैंड से 8 विकेट और भारत से 7 विकेट से हार ही मिली हैं।
SA vs BAN World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने रिकॉर्ड 174 रनों की शतकीय पारी खेली। इस दौरान डी कॉक ने 15 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 90 और कप्तान एडेन मार्कराम ने 60 रनों का योगदान दिया। जबकि रीजा हेंड्रिक्स 12 रन और रसी वान डर डुसेन 1 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर 34 और मार्को यानसेन 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के लिए सबसे हसन महमूद ने 2 विकेट लिए। कप्तान शाकिब अल हसन, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को 1-1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: AFG vs PAK World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में तीसरा उलटफेर! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा
SA vs BAN World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 46.4 ओवर में 233 के कुल स्कोर पर सिमट गई। हालाकि महमूदुल्लाह ने 111 रन की शतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। महमूदुल्लाह को छोडकर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तंजीद हसन 12, लिटन दास 22, नजमुल हुसैन शान्तो 0, कप्तान शाकिब अल हसन 1, मुश्फिकुर रहीम 8, मेहदी हसन मिराज 11, नसुम अहमद 19, हसन महमूद 15 और मुस्तफिजुर रहमान 11 रन बनाकर सस्ते में निपटे। शोरफुल इस्लाम 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
दक्षिण अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए। गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लिजार्ड विलियम्स को 2-2 सफलता मिली। केशव महाराज ने 1 विकेट लिया।
SA vs BAN World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश
दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप 2023 में यह चौथी जीत है और 8 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश को 5 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। एक जीत के साथ बांग्लादेश के 2 अंक हैं, और पॉइंट टेबल 10वें पायदान पर खिसक गई है।
SA vs BAN World Cup 2023: अफ्रीका-बांग्लादेश मैच में बने ये रिकॉर्ड
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में बांग्लादेश की सबसे बड़ी हार (रनों से)
- 206 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, मीरपुर, 2011
- 198 रन बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
- 149 रन बनाम एसए, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
- 137 रन बनाम इंग्लैंड, धर्मशाला, 2023
- 109 रन बनाम IND, मेलबर्न, 2015 QF
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक छक्के
- 33 – इंग्लैंड बनाम एएफजी, मैनचेस्टर, 2019
- 31 – न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
- 31 – SA बनाम SL, दिल्ली, 2023
- 25 – ऑस्ट्रेलिया बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023
- 24 – SA बनाम BAN, मुंबई 2023
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 128* – महमूदुल्लाह बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2015
- 124* – शाकिब अल हसन बनाम वेस्टइंडीज, टॉनटन, 2019
- 121 – शाकिब अल हसन बनाम इंग्लैंड, कार्डिफ़, 2019
- 111 – महमूदुल्लाह बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई 2023
SA vs BAN World Cup 2023: बांग्लादेश के लिए विश्व कप शतक
- 3 – महमूदुल्लाह
- 2- शाकिब अल हसन
- 1- मुश्फिकुर रहीम
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में सर्वाधिक शतक नंबर 4 या उससे नीचे के खिलाड़ियों पर
- 4 – महेला जयवर्धने
- 3- एबी डिविलियर्स
- 3 – महमूदुल्लाह
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर 6 या उससे नीचे के शतक
- 113 – केविन ओ’ब्रायन (IRE) बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
- 111 – महमूदुल्लाह (BAN) बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई 2023
- 103 – जोस बटलर (इंग्लैंड) बनाम PAK, नॉटिंघम, 2019
- 101 – कार्लोस ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज) बनाम न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर, 2019
SA vs BAN World Cup 2023: बांग्लादेश के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
- 4 – महमूदुल्लाह बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई 2023
- 4 – लिटन दास बनाम वेस्टइंडीज, टॉनटन, 2019
- 3 – महमूदुल्लाह बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2015
- 3 – महमूदुल्लाह बनाम ऑस्ट्रेलिया, नॉटिंघम, 2019
- 3 – महमूदुल्लाह बनाम भारत, पुणे 2023
- 3 – तंज़ीद हसन बनाम भारत, पुणे, 2023
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन
- 1202 – शाकिब अल हसन
- 1042 – मुश्फिकुर रहीम
- 720*- महमूदुल्लाह
- 718 – तमीम इक़बाल
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में सर्वाधिक 350 से अधिक का स्कोर
- 8 – दक्षिण अफ़्रीका
- 7 – ऑस्ट्रेलिया
- 4 – भारत
दक्षिण अफ्रीका एक ही विश्व कप के एक सीजन में तीन बार 350 से अधिक स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है।
SA vs BAN World Cup 2023: वनडे में विकेटकीपर द्वारा उच्चतम स्कोर
- 183* – एमएस धोनी (भारत) बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005
- 178 – क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2016
- 176 – लिटन दास (BAN) बनाम ZIM, सिलहट, 2020
- 174 – क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) बनाम BAN, मुंबई, 2023
- 173* – जसकरन मल्होत्रा (USA) बनाम पीएनजी, अल अमेरात, 2021
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वोच्च स्कोर
- 188* – गैरी कर्स्टन बनाम यूएई, रावलपिंडी, 1996
- 174 – क्विंटन डी कॉक बनाम BAN, मुंबई WS, 2023
- 162* – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
- 161 – एंड्रयू हडसन बनाम NED, रावलपिंडी, 1996
- 159 – हाशिम अमला बनाम IRE, कैनबरा, 2015
SA vs BAN World Cup 2023: वनडे में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक 150 से अधिक स्कोर
- 3 – क्विंटन डी कॉक
- 2 – एडम गिलक्रिस्ट
- 2 – जोस बटलर
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों में केवल हाशिम अमला के पास डी कॉक से अधिक 150 से अधिक स्कोर (4) हैं।
SA vs BAN World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
- 9 – डेविड मिलर बनाम ZIM, हैमिल्टन, 2015
- 8 – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
- 8 – हेनरिक क्लासेन बनाम BAN, मुंबई WS, 2023
- 7 – हर्शल गिब्स बनाम NED, बैसेटेरे, 2007
- 7 – क्विंटन डी कॉक बनाम BAN, मुंबई WS, 2023
SA vs BAN World Cup 2023: विश्व कप में एक टीम की पारी में सर्वाधिक छक्के
- 25 – इंग्लैंड बनाम एएफजी, मैनचेस्टर, 2019
- 19 – WI बनाम ZIM, कैनबरा, 2015
- 19 – ऑस्ट्रेलिया बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023
- 19 – एसए बनाम बैन, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
SA vs BAN World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।
One thought on “SA vs BAN World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की एक और बड़ी जीत, बांग्लादेश को 149 रन से हराया; डिकॉक-क्लासेन चमके”