SA vs NED World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मैच दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जहां नीदरलैंड ने 38 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका का विजयी रथ रोककर अपनी पहली जीत दर्ज की।
इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की 3 मुक़ाबले में यह पहली हार है। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका को 102 रन से और ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से मात दी थी। तो नीदरलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 81 रनों से और न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहली जीत दर्ज की।
SA vs NED World Cup 2023: नीदरलैंड की पारी
बारिश से बाधित इस मैच में 7-7 ओवर की कटौती की गई। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड ने निर्धारित 43 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।
कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 78 रन बनाए। इसके अलावा विक्रमजीत सिंह 2, मैक्स ओ’डॉड 18, कॉलिन एकरमैन 13, बास डी लीडे 2, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट 19, तेजा निदामानुरु 20, लोगन वान बीक 10, रोल्फ वान डर मर्व 29 और आर्यन दत्त ने नाबाद 23 रन बने। गेंदबाजी पक्ष से लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा को 2-2 सफलता मिली। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज ने 1-1 विकेट हासिल की।
यह भी पढ़ें: AUS vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली जीत; श्रीलंका की लगातार तीसरी हार
SA vs NED World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की पारी
246 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 42.5 ओवर में 207 के कुल स्कोर पर सिमट गई। अफ्रीकी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर (43 रन) और केशव महाराज (40 रन) ने बनाए।
खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान तेम्बा बावुमा ने एक बार फिर निराश किया और 16 रन पर आउट हुए। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक 20, रसी वान डर डुसेन 4, एडेन मार्करम 1, हेनरिक क्लासेन 28, मार्को यानसेन 9, गेराल्ड कोएत्जी 22 और कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं, नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। पॉल वैन मीकेरेन, बास डी लीडे और रोल्फ वान डर मर्व को 2-2 सफलता मिली। वहीं, कॉलिन एकरमैन को 1 विकेट मिला।
SA vs NED World Cup 2023: पहली बार पूर्ण सदस्य देश को हराया
यह नीदरलैंड का 5वां वर्ल्ड कप है। 2011 के बाद से पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में खेल रही है। नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) में पहली बार किसी आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश को हराया है। इससे पहले उसने 2003 में नमीबिया को और 2007 में स्कॉटलैंड को हराया था।
SA vs NED World Cup 2023: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रोल्फ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी।
One thought on “SA vs NED World Cup 2023: अफगानिस्तान के बाद नीदरलैंड ने किया उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया”