SL vs ENG World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका (England vs Sri Lanka) के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी में खेला गया, जहां गत चैंपियन इंग्लैंड का एक और शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। और श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
इंग्लैंड की वर्ल्ड कप 2023 में चौथी हार है। इससे पहले फिरंगी टीम को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने मात दी है। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उसे इकलौती जीत नसीब हुई है। वहीं, श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। जबकि नीदरलैंड के खिलाफ जीत मिली।
SL vs ENG World Cup 2023: इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 32.2 ओवर में 156 के कुल स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मलान के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बेन स्टोक्स ने बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन का योदान दिया। जबकि जो रूट 3, कप्तान बटलर 8, लियाम लिविंगस्टोन 1, मोइन अली 15, क्रिस वोक्स 0, आदिल राशिद 2 और मार्क वुड 5, के निजी स्कोर पर आउट हुए। हालाकि डेविड विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजों कमर तोड़ कर रख दी। मैन ऑफ द मैच रहे लहिरू कुमारा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को 2-2 विकेट हासिल किए। जबकि महेश तीक्ष्णा को 1 सफलता मिली।
SL vs ENG World Cup 2023: श्रीलंका की पारी
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने महज 25.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत हसल की। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका (77*) और सदीरा समरविक्रमा (65*) ने नाबाद अर्धशतक जड़े। जबकि कुसल परेरा 4 और कप्तान कुसल मेंडिस 11 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
खराब फॉर्म से जूझ रही गत चैंपियन इंग्लैंड के गेंदबाज भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए। डेविड विली ही इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे जिन्हें सफलता (2 विकेट) मिली।
SL vs ENG World Cup 2023: पॉइंट टेबल में कहां पहुंचे इंग्लैंड-श्रीलंका
श्रीलंका की वर्ल्ड कप 2023 में यह दूसरी जीत है और 4 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में 5वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, इंग्लैंड को 5 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। एक जीत के साथ फिरंगी टीम के 2 अंक हैं, और पॉइंट टेबल 9वें पायदान पर खिसक गई है।
SL vs ENG World Cup 2023: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में बने ये रिकॉर्ड
SL vs ENG World Cup 2023: इस साल वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 11-शुभमन गिल
- 11- पथुम निसांका*
- 10- बाबर आजम
- 9- रोहित शर्मा
- 9-विराट कोहली
SL vs ENG World Cup 2023: श्रीलंका विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
- 4 – कुमार संगकारा (2015)
- 4 – पथुम निसांका (2023)*
- 3 – चमारा सिल्वा (2007)
- 3 – रोशन महानामा (1992)
- 3 – अर्जुन रणतुंगा (1987-1992)
SL vs ENG World Cup 2023: पिछले 5 विश्व कप मैचों में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
- 2007 – श्रीलंका 2 रन से जीता
- 2011 – श्रीलंका 10 विकेट से जीता
- 2015 – श्रीलंका 9 विकेट से जीता
- 2019 – श्रीलंका 20 रन से जीता
- 2023 – श्रीलंका 8 विकेट से जीता*
इस क्रम से पहले विश्व कप में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6-1 से हराया था, श्रीलंका की एकमात्र जीत 1996 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में थी।
SL vs ENG World Cup 2023: विश्व कप में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 231* – टी दिलशान और यू थरंगा, कोलंबो (आरपीएस), 2011 (पहला विकेट)
- 212* – के संगकारा और एल थिरिमाने, वेलिंगटन, 2015 (दूसरा विकेट)
- 137* – पी निसांका और एस समरविक्रमा, बेंगलुरु, 2023 (तीसरा विकेट)*
1996 के बाद यह पहली बार है जब इंग्लैंड विश्व कप में लगातार तीन मैच हारा है।
SL vs ENG World Cup 2023: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के लिए पहली पारी का सबसे कम कुल योग
- 88 दांबुला में, 2003
- 143 दांबुला में, 2001
- 156 बेंगलुरु में, 2023*
- 180 मोरातुवा में, 1993
SL vs ENG World Cup 2023: इस सदी में विश्व कप में इंग्लैंड का सबसे कम ऑल-आउट स्कोर:
- 123 बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन, 2015
- 154 बनाम दक्षिण अफ़्रीका, ब्रिजटाउन, 2007
- 156 बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, 2023*
- 168 बनाम भारत, डरबन, 2003
– यह वनडे में इस स्थान पर सबसे कम ऑल-आउट स्कोर है, जिसने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा बनाए गए 168 रनों को पीछे छोड़ दिया है।
SL vs ENG World Cup 2023: इस वर्ष के विश्व कप में सबसे कम योग
- 90 – नीदरलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली,
- 139 – अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई
- 156 – अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, धर्मशाला
- 156 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु*
- 170 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े
SL vs ENG World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, लहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।
One thought on “SL vs ENG World Cup 2023: वर्ल्ड कप में श्रीलंका से लगातार 5वां वनडे हारा इंग्लैंड, बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स”