एक बार फिर सोनम कपूर (Sonam Kapoor OTT) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देंगी। दरअसल प्रेग्नेंट होने के बाद सोनम ने फिल्मों मे काम करना छोड़ दिया था ,लेकिन माँ बनने के बाद सोनम ने फिल्मों मे दोबारा वापसी कर ली है। सोनम फिल्म ‘ब्लाइंड‘ में दिखाई देंगी,जो जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिये सोनम कपूर ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में सोनम ने एक ब्लाइंड अफसर का किरदार निभाया है।
सोनाम कपूर बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद ओटीटी (Sonam Kapoor OTT) पर भी धूम मचाने के लिए आ रहीं है। अभी कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दहाड़’ से ओटीटी की दुनिया में अपने पैर फैलाये है। वही सलमान खान ने भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से इस प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। अब सोनम कपूर भी ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी, जोकि 7 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है।माँ बनने के सोनम की यह पहली फिल्म होगी।
लास्ट टाइम सोनम कपूर 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में दिखाई दी थीं। 2020 में सोनम कपूर ‘एके वर्सेस एके’ में कैमियो के किरदार में दिखाईं दी थीं। वही 3 साल बाद सोनम फिल्म ‘
‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी।
कोरियन फिल्म का रीमेक है ‘ब्लाइंड’
फिल्म ‘ब्लाइंड’ के डायरेक्टर शोम मखीजा है। यह फिल्म क्राइम थ्रिलर पर बेस्ड है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुजॉय घोष है। इस फिल्म में सोनम (Sonam Kapoor OTT) के साथ साथ लिलेट दुबे, पूरब कोहली और विनय पाठक जैसे कलाकार ने काम किया हैं। ‘ब्लाइंड’ 2011 में आई इसी नाम की कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी एक अंधे पुलिस अधिकारी की है, जो एक सीरियल किलर की खोज में है।
इन जगहों पर हुई ‘ब्लाइंड’ की शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग ग्लासगो और स्कॉटलैंड जैसी बढ़िय जगहों पर हुई है। इस फिल्म को लेकर सोनम कपूर काफी उत्साहित है। इसी साल अप्रैल में सोनम कपूर का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, जिसे दर्शकों कमाल का रिस्पॉन्स मिला था। अब फैन्स को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।